Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत की डॉ0 सानिका का एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन ऑल इंडिया रैंक 155 से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

नैनीताल पुलिस का का बड़ा एक्शन रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश।एक नाबालिग सहित 52 गिरफ्तार।

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

सूचना

: लोहाघाट:भाजपा में है बगावत लोहाघाट में होगा परिवर्तन: कांग्रेस 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 3, 2025
भाजपा में है बगावत लोहाघाट में होगा परिवर्तन: कांग्रेस नगर निकाय चुनाव को लेकर लोहाघाट मे कांग्रेस का चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है आज कांग्रेस पदाधिकारियो ने कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष भागीरथ भट्ट की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव जीतने को लेकर रणनीति तैयार की पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष भागीरथ भट्ट और डॉक्टर महेश ढेक ने बताया भाजपा में टिकट वितरण में हुई धाधली से पूरे प्रदेश में बगावत हो चुकी है भाजपा ने कर्मठ कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया गया है जिस कारण पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता पार्टी से बगावत कर पार्टी के खिलाफ चुनाव मैदान में कूद पढ़ें है उन्होंने कहा यही हाल लोहाघाट नगर में भी है जहां सामान्य सीट घोषित करने के बाद आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी को टिकट थमा दिया गया है जिस कारण लोहाघाट में भी बगावत हो गई है और सामान्य वर्ग के कार्यकर्ताओं मे आक्रोश है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा पिछले 10 सालों से लोहाघाट नगर में खड़ंजे बनाने के अलावा कोई कार्य नहीं किया गया है नगर की पेयजल ,चिकित्सा व अन्य व्यवस्थाएं बदहाल पड़ी है भट्ट ने कहा इस बार कांग्रेस ने योग्य नवयुवक रंजीत अधिकारी को मैदान में उतारा है और नगर की जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है उन्होंने कहा इस बार लोहाघाट में परिवर्तन होकर रहेगा उन्होंने कहा कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में पालिका चुनाव लड़ रही है कार्यकर्ता घर-घर जाकर रंजीत अधिकारी को जिताने की अपील कर रहे है इस बार जनता का हाथ कांग्रेस के साथ है कांग्रेस ने लोहाघाट में विधानसभा चुनाव भी जीता है और इस बार पालिका चुनाव भी जीतेगी जनता ने भाजपा को नकार दिया है इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, बल्लू मेहरा ,नवीन जोशी ,गिरधर सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें