Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट:नई बलाई में पेयजल के लिए मचा हाहाकार ग्रामीणों का एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन/जल निगम के खिलाफ भारी आक्रोश

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 17, 2025
नई बलाई में पेयजल के लिए मचा हाहाकार ग्रामीणों का एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन लोहाघाट के नई बलाई गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है कई बार विभागीय अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया अनदेखी सेआक्रोशित नई बलाई के ग्रामीण सोमवार को ग्राम प्रधान प्रशासक जानकी बिष्ट के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय लोहाघाट पहुंचे जहां ग्रामीणों ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए जल निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया तथा समस्या के समाधान की मांग करते हुए एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर को ज्ञापन दिया ग्रामीणों ने बताया जल निगम के द्वारा हर घर नल हर घर जल योजना के तहत गांव के लिए योजना का निर्माण किया गया लेकिन अब विभाग उनकी योजना से दूसरे गांव को पानी देने की तैयारी कर रहा है ग्रामीणों ने कहा गांव में पहले से ही पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है तीन से चार दिन में थोड़ा पानी उपलब्ध हो पा रहा है गांव के पेयजल स्रोत से पूर्व में ही चार गांव को पेयजल दिया जा चुका है ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा विभाग इस योजना से किसी अन्य गांवों को पानी न दे तथा गांव की पेयजल आपूर्ति सुचारू करें ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने कहा ग्रामीणों की समस्या सामने आई है जल्द जल निगम के अधिकारियों को बुलाकर मामले की जानकारी ली जाएगी अगर समस्या का समाधान उनके स्तर से हो पाएगा तो समस्या का समाधान किया जाएगा प्रदर्शन करने में जीवन सिंह बिष्ट,मुकेश सिंह बिष्ट ,अर्जुन सिंह, रोहित सिंह, पंकज सिंह ,कल्याण सिंह ,चंद्र सिंह ,सुंदर सिंह, कुंदन सिंह , दिवान सिंह मनराल, हरि सिंह, कमला देवी ,नरेश सिंह, सुरेश सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें