बाराकोट में पेयजल के लिए मचा हाहाकार, ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन
Laxman Singh Bisht
May 15, 2023 02:23 am
11 views
15 May 2023
पिछले 12 दिनों से बाराकोट की तराग गुरना संतोला पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से बाराकोट में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है जिस कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है रविवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष राजू अधिकारी के नेतृत्व में बाराकोट में खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर जल्द पेयजल योजना को ठीक करने की मांग उठाई राजू अधिकारी ने कहा अगर जल्द जल संस्थान पेयजल योजना को ठीक नहीं करता है तो
बाराकोट क्षेत्र के ग्रामीण जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन छेड़ देंगे अधिकारी ने कहा जब तक पेयजल लाइन ठीक नहीं होती है जल संस्थान टैंकर के माध्यम से बाराकोट के ग्रामीणों को पेयजल की आपूर्ति करें अधिकारी ने कहा इस समय ग्रामीण कई दूर जाकर पेयजल ढो रहे हैं जिस कारण उनके अन्य कार्य काफी प्रभावित हो रहे हैं अधिकारी ने बताया प्राकृतिक जल स्रोतों में भी ग्रामीणों को पेयजल के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है उन्होंने कहा जल संस्थान के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी जल संस्थान के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है प्रदर्शन करने में योगेश ,निकिता ,सुनीता देवी, माधवी देवी, कलावती देवी ,सरस्वती आदि ग्रामीण शामिल रहे
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश