Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:खूना बोहरा में पेयजल के लिए मचा हाहाकार आक्रोशित महिलाओं ने क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की मरम्मत को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन जल निगम पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 23, 2023
खूना बोहरा में पेयजल के लिए मचा हाहाकार आक्रोशित महिलाओं ने क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की मरम्मत को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन जल निगम पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप लोहाघाट ब्लॉक के खुना बोहरा व मलक गांव की पेयजल योजना के पाइप जगह-जगह सड़ गल चुके हैं जिस कारण गांव में लंबे समय से पेयजल के लिए हाहाकार मचा है पेयजल के लिए ग्रामीण महिलाए व बच्चे काम धाम छोड़ पेयजल ढोने को मजबूर है शनिवार को गांव की आक्रोशित महिलाओं ने उप ग्राम प्रधान कमलेश कुमार के नेतृत्व में डीएम चंपावत को समस्या के समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन दिया वहीं महिलाओं की समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता को समस्या के समाधान के निर्देश दिए जिस पर अधिशासी अभियंता के द्वारा आनन-फानन में गांव की पेयजल योजना का निरीक्षण कर जल्द ग्रामीणों की समस्या के समाधान के निर्देश दिए वही उप ग्राम प्रधान कमलेश कुमार व ग्रामीणों ने कहा 2016 में योजना निर्माण में जल निगम के द्वारा काफी लापरवाही बरती गई जबकि ग्रामीणों के द्वारा विभाग से ठेकेदार के द्वारा योजना में पुराने व सड़े गले पाइप लगाने की शिकायत करी गई थी पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया तथा योजना का एलाइनमेंट सही न होने के कारण शुरू से ही योजना में पानी नहीं चढ़ पा रहा था इस बात की शिकायत भी विभाग से करी गई पर इस बात का भी संज्ञान नहीं लिया जिस कारण लाखों रुपए की पेयजल योजना विभाग व ठेकेदार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई और जिसका खामियाजा आज ग्रामीण को भुगतना पड़ रहा है वहीं महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल निगम जल्द गांव में पानी नहीं पहुंचता है और योजना को जल संस्थान के हैंड ओवर नहीं करता है तो महिलाएं जल निगम कार्यालय में तालाबंदी कर देंगी उन्होंने कहा योजना में खामी के चलते जल संस्थान योजना को अपने अंडर नहीं ले रहा है ज्ञापन देने में कविता देवी ,विमला देवी, रेणु, सरोजनी ,ममता ,सुमन सहित कई महिलाएं व ग्रामीण शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें