Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: चंपावत :कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या से रीठा साहिब क्षेत्र में पसरा सन्नाटा।

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 29, 2024
कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या से रीठा साहिब क्षेत्र में पसरा सन्नाटा। श्रीरीठासाहिब। हमेशा तीर्थ यात्रियों से खचाखच भरा रहने वाला मीठे रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में आज सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। सुबह-सुबह बाबा तरसेम सिंह की निर्मम हत्या की जाने की मनहूस खबर मिलते ही गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह अपने बाल सेवादार के साथ नानकमत्ता की ओर रवाना हो गए। गुरुद्वारे में देश के विभिन्न स्थानों से आए तीर्थ यात्रियों को जब यह मातमी खबर लगी तो वह भी आनन-फानन में नानकमत्ता की ओर प्रस्थान कर गए। गुरुद्वारे में दिनभर सन्नाटे ने लिए डेरा डाला हुआ था। जैसे ही लोगों को इस हादसे की जानकारी मिली ग्रामीण क्षेत्र के लोग वास्तविकता जानने के लिए गुरुद्वारे में आए। वहां बाल सेवादार सिद्धू एकमात्र ऐसा व्यक्ति था जो सदमे से काफी आहत था। स्वर्गीय बाबा तरसेम, करसेवा प्रमुख बाबा सुंदर सिंह के बाद दूसरी पंक्ति के कारसेवक थे जिनके अधीन गुरुद्वारा श्रीरीठा साहिब की कार सेवा व अन्य व्यवस्थाएं भी चल रही है। उनके नेतृत्व एवं दिशा निर्देशन में बाबा श्याम सिंह द्वारा गुरुद्वारा को ऊंचे मुकाम में पहुंचाया जा रहा था। यहां तीर्थ यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए वह पांच दर्जन कमरों का रैन बसेरा बनाने के साथ कई अन्य सुविधाओं का विस्तार करने में लगे हुए थे। बाबा जी की योजना रीठा साहिब क्षेत्र में समय-समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगने, रीठासाहिब को हेली सेवा से जोड़ने, प्रतिवर्ष यहां लगने वाले सलाना जोड़ मेले की अवधि कम से कम एक माह करने आदि तमाम योजनाएं बना रहे थे। उन्हीं के आमंत्रण पर प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह 31 मार्च को श्री रीठा साहिब में गुरु घर का आशीर्वाद लेने आने वाले हैं। बाबा तरसेम इतने उदार व्यक्ति थे कि उनके अवसान से यहां का हर व्यक्ति दुखी हुआ। रीठा साहब व्यापार संघ ने मोहन चंद्र टिटगाईं की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।  

विज्ञापन

जरूरी खबरें