Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक के आवासीय भवन में चोरों ने किया हाथ साफ

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 18, 2024
लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक के आवासीय भवन में चोरों ने किया हाथ साफ लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक के आवासीय भवनो में चोरों ने दो कमरों के ताले तोड़ वहां रखी नगदी में हाथ साफ कर लिया है पीड़ित महिला ने रविवार को लोहाघाट थाने में चोरी की तहरीर दी है महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है लोहाघाट के राजकीय पालीटेक्निक की लिपिक सुमन लड़वाल ने बताया शनिवार को वह अपनी बहन के साथ पाटी गई हुई थी रविवार को अगल-बगल के लोगों ने उनके कमरे का ताला टूटा हुआ देखा तो उन्हें फोन द्वारा सूचना दी गई उन्होंने बताया चोरों ने उनके दोनों कमरों के ताले तोड़कर अलमारी का लॉक तोड़कर बहन के पर्स में रखे ₹3000 निकाल लिए तथा कमरे का पूरा सामान बिखेर दिया इसके अलावा इसी भवन में रहने वाली पुष्पा देवी के कमरे का ताला चोरों ने तोड़ दिया तथा अलमारी का लाक तोड़ने की कोशिश करी गई वही एसओ लोहाघाट सुरेंद्र कोरंगा ने बताया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है वहीं क्षेत्र के लोगों ने पुलिस गस्त बढाने की मांग करी है लोगों ने बताया कुछ दिन पहले महिला छात्रावास में तीन अराजक तत्व घुस गए थे वहीं सुरक्षा प्रभारी विवेक मौर्य ने कहा कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी

विज्ञापन

जरूरी खबरें