लोहाघाट:फोर्ती पेयजल योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी लोगों ने जल संस्थान पर लगाया लापरवाही का आरोप
Laxman Singh Bisht
May 10, 2023 09:13 pm
10 views
10 May 2023
जल संस्थान की लापरवाही आई सामने
एक ओर जहां लोहाघाट नगर में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है,वही दूसरी ओर नगर के लिए आने वाली पेयजल योजना का पाइप टूटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद बह रहा है। लोगों ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताते हुए क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को जल्द ठीक करने की मांग उठाई है। नगर के ऋषेश्वर श्मशान घाट के समीप लोहावती नदी में फोर्ती से चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना में जाने वाली पाइप लाइन टूटी हुई है। जिससे हजारों लीटर पानी लोहावती नदी में बर्बाद बह रहा है।
लोगों का कहना है कि पेयजल किल्लत के चलते उन्हें सप्ताह में मुश्किल से दो दिन ही पानी मिल पा रहा है, दूसरी ओर क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को ठीक करने में जल संस्थान कोई रूचि नहीं ले रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा का कहना है कि नगर के लोग गंभीर पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। नगर में तीसरे या चौथे दिन लोगों को पानी मिल रहा है। कहा कि पेयजल समस्या के समाधान में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को जल्द ठीक करने की मांग उठाई है।
इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि फोर्ती योजना से पानी कम आने से उसका पानी वर्तमान में ऋषेश्वर नलकूप में डाला जा रहा है। क्षतिग्रस्त पाइन लाइन को ठीक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।