Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

: खटीमा में बाघ ने महिला को बनाया शिकार क्षेत्र में दहशत

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 10, 2024
बाघ ने महिला को बनाया शिकार खटीमा उपवन प्रभाग की सुरई रेंज के सीमांत क्षेत्र में स्थित सतपुड़ा गांव से लगे जंगल में शौच के लिए गई महिला को बाघ ने बनाया अपना शिकार। घटना सुबह लगभग 6:30 बजे की है जब सतपुड़ा ग्राम निवासी महिला सुभावती देवी शौच के लिए घर से बाहर सीमांत जंगली क्षेत्र में गई थी। जहां बाघ ने उनके ऊपर हमला कर दिया और उनको खींचकर जंगल में ले गया। शोर शराबे की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण एवं पारिवारिक लोग जब तक मौके पर पहुंचे तब तक वह बाघ सुभावती देवी को जंगल में खींचकर ले गया था और झाड़ियों में महिला के शव को घेरकर बैठ गया था। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने पर वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर हवाई फायर किए। जिसके उपरांत बहुत संघर्ष के बाद मृतक महिला के शव को बरामद किया जा सका। तराई पूर्वी उप वन प्रभाग की एसडीओ संचिता वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तड़के सुबह हमें सूचना मिली कि सुरई रेंज के अंतर्गत आने वाले सतपुड़ा ग्राम में बाघ के द्वारा एक महिला को अपना शिकार बनाया गया है जिस पर हमारे द्वारा तुरंत वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया गया जहां काफी संघर्ष के बाद महिला के शव को बरामद कर लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीणों को भी जंगली क्षेत्र में अकेले न जाने एवं जाते समय सतर्कता बरतने हेतु कहा गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें