Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:व्यापारिक मेला लगने के विरोध में व्यापारियो का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन डीएम को देंगे ज्ञापन हर हद तक जाने को व्यापारी तैयार

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 20, 2024
व्यापारिक मेला लगने के विरोध में व्यापारियो का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन डीएम को देंगे ज्ञापन हर हद तक जाने को व्यापारी तैयार लोहाघाट महाविद्यालय प्रांगण में बाहरी व्यापारियों के द्वारा व्यापारिक मेला लगाने का स्थानीय व्यापारियों के द्वारा जोरदार विरोध किया गया गुरुवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय के नेतृत्व में व्यापारियों ने व्यापारिक मेले का जोरदार विरोध करते हुए स्थानीय प्रशासन के खिलाफ वीर कालू सिंह चौराहे पर जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध किया वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय व व्यापारियों ने कहां स्थानीय प्रशासन की सह पर बाहरी व्यापारियों को महाविद्यालय प्रांगण में व्यापारिक मेला लगाने की अनुमति दी है जिसका पूरे लोहाघाट क्षेत्र के व्यापारी विरोध करते हैं उन्होंने कहा आज डीएम चंपावत को मेले में रोक लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जा रहा है अगर प्रशासन के द्वारा व्यापारिक मेले में रोक नहीं लगाई गई तो व्यापारी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मेले में रोक लगाने की मांग करेंगे अगर जरूरत पड़ी तो व्यापारी बाजार बंद व चक्का जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे व्यापारियों ने कहा बाहरी व्यापारियो के द्वारा प्रशासन की सह पर इस प्रकार के मेले लगाने से उनका व्यापार पूरी तरह चौपट हो गया है व्यापारियों को अपने बच्चे पालने तक मुश्किल हो रहे हैं और प्रशासन बाहरी व्यापारियों को बढ़ावा दे रहा है इसे व्यापारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे प्रशासन की मनमानी को नहीं चलने दिया जाएगा व्यापारी हर हद तक जाने को तैयार है वही सभी व्यापारी मेले में रोक लगाने की मांग को लेकर डीएम से मिलने चंपावत पहुंचे ब्यापारियो ने कहा डीएम ने मामले की जांच कराने तथा प्रशासन की अनुमति के बिना मेला न लगने देने का आश्वासन दिया है इस दौरान भूपाल सिंह मेहता,सतीश मुरारी, शैलेंद्र राय, गोविन्द बर्मा, विक्कीओली, अमित जुकरिया ,मनोज गर्ग, दीपक देव, दीपक जोशी , भास्कर पाटनी , दीपक ढेक,मनोज जजरिया, अशोक जुकरिया ,जावेद सहित कई व्यापारी मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें