Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

: लोहाघाट पालिका द्वारा लिए जा रहे यूजर चार्ज का व्यापारियों ने किया विरोध एसडीएम से करेंगे मुलाकात

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 11, 2024
लोहाघाट पालिका द्वारा लिए जा रहे यूजर चार्ज का व्यापारियों ने किया विरोध नगर पालिका लोहाघाट द्वारा 2 जनवरी से नगर क्षेत्र में लोगों व व्यापारियों से यूजर चार्ज लेने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है जिसमें शासन द्वारा तय करी गई दरों से यूजर चार्ज लिए जा रहे हैं वहीं पालिका द्वारा यूजर चार्ज लेने का व्यापारियों के द्वारा विरोध किया जा रहा है व्यापारियों ने कहा पालिका ने व्यापारियों व नगर के लोगों को विश्वास में लिए बिना मनमाने तरीके से यूजर चार्ज की वसूली शुरू कर दी है जिसका नगर क्षेत्र के व्यापारी व नगरवासी विरोध करेंगे व्यापारियों ने कहा इस मामले को लेकर शुक्रवार को व्यापारी एसडीएम लोहाघाट से मुलाकात कर अपने सुझाव रखेंगे वहीं नगर पालिका लोहाघाट की ईओ प्रियंका रैकवाल ने कहा शासन के आदेशों के तहत तय किए गए यूजर चार्ज नगर पालिका के द्वारा लोगों व व्यापारियों से 2 जनवरी से लिए जा रहे हैं ईओ ने बताया प्रदेश के अन्य पालिका क्षेत्र में 2017 से ही यूजर चार्ज लिया जा रहा है जबकि लोहाघाट में पालिका के द्वारा 2024 जनवरी से यूजर चार्ज लिए जाने लगे हैं उन्होंने बताया शासन के द्वारा तय करी गई यूजर चार्ज की दरों के हिसाब से ही यूजर चार्ज लिए जा रहे हैं मालूम हो पूर्व में व्यापारियों व निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा यूजर चार्ज के विरोध में लोहाघाट नगर पालिका की प्रशासक एसडीएम रिंकु बिष्ट को ज्ञापन दिया जा चुका है वही पालिका की इस कार्यवाही से व्यापारियों व नगर वासियों में काफी आक्रोश है

विज्ञापन

जरूरी खबरें