Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

पाटी में उमड़ी मरीजों की भीड़, दूसरे दिन 230 लोगों ने उठाया विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का लाभ

पाटी:मुलाकोट में अवैध खनन का खेल जांच जारी। पूर्व में भी आ चुकी है शिकायते

लोहाघाट अस्पताल से चिकित्सकों के स्थानांतरण पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का प्रदर्शन

उत्तराखंड मे कैसी चाहिए खेल नीति, 30 जुलाई तक बताइए: रेखा आर्या

पंच सम्मेलन में प्रतिभाग करने ग्राम प्रधानों का दल वाराणसी के लिए रवाना।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बारिश से बंद हुई सड़को में यातायात हुआ सुचारु।कार्यदाई संस्था ने आवागमन बहाल किया बहाल

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 27, 2025

बारिश से बंद हुई सड़कें खुली कार्यदाई संस्था ने आवागमन बहाल किया बहाल चंपावत जिले में बीते दिनों हुई भारी वर्षा के कारण जनपद के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हुई सड़कों को संबंधित कार्यदाई संस्थाओं द्वारा युद्धस्तर पर कार्य कर आवागमन के लिए खोल दिया गया है। जिला प्रशासन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात सामान्य हो गया है।बारिश के कारण रीठा - अमोडी मोटर मार्ग, पाटी - गूम मोटर मार्ग, मुलाकोट - कांडे - भुइयां मोटर मार्ग, घाट - नेत्र - सालन मोटर मार्ग पर विभिन्न स्थान पर यातायात बाधित हो गया था, जिससे स्थानीय निवासियों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।कार्यदाई संस्थाओं, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई ने तत्काल मशीनरी और कर्मचारियों को लगाकर युद्धस्तर पर मलबा हटाने और सड़कों की मरम्मत का कार्य किया। रात-दिन चले इस अभियान के परिणामस्वरूप अब सड़कें सुरक्षित रूप से आवागमन के लिए खुल गई हैं।जिला प्रशासन ने यात्रियों और आम जनता से अपील की है कि वे पहाड़ों में यात्रा करते समय सावधानी बरतें और मौसम की जानकारी लेते रहें। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें। जिलाधिकारी के द्वारा भी कार्यदाई संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं बारिश से सड़कों के बंद होने पर तत्काल उन्हें खोलने की कार्रवाई की जाए।

जरूरी खबरें