Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

सूचना

: लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 17, 2024
राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित लोहाघाट के राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजू गड़कोटी के नेतृत्व में नगर के विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण किया गया. राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजू गड़कोटी के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनो एवं युवाओं द्वारा नगर क्षेत्र के बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर एवं उप जिला चिकित्सालय के आवासीय भवन के खाली पड़े स्थान पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. गड़कोटी बताया कि विगत 10 वर्षों से समाज के सहयोग से समाज के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम करते हुए समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है जिसके फल स्वरुप विगत 5 वर्षों से नगर क्षेत्र के आसपास वृहद रूप में वृक्षारोपण संपन्न हो रहा है.गड़कोटी ने बताया कि इस वर्ष भी पूर्व की भांति राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सरस्वती शिशु मंदिर एवं यूपी जिला चिकित्सालय के आवासी भूमि में वृक्षारोपण कार्यक्रम विद्यालय छात्राओं एवं यूपी जिला चिकित्सालय के कर्मचारियों के साथ संबंध में बैठकर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. गड़कोटी ने बताया कि उनके द्वारा रोपित वृक्षों की संरक्षण भी समय-समय पर किया जा रहा है जिसके फल स्वरुप वर्तमान में उनके द्वारा विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ लगाए गए 500 पेड़ पूरी तरह सुरक्षित तथा फल और पर्यावरण में अपना सहयोग दे रहे हैं.वृक्षारोपण कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य राकेश सक्सेना चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी ,विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ,खुशाल सामंत ,भास्कर गडकोटी ,राजू भैया , सचिन कुमार ,गौरव पांडे ,सूरज कुमार ,हेमंत पांडे ,कैलाश मेहता ,संदीप कुमार ,लीलाधर जोशी, राज किशोर शाह, दीपक शाह ,सचिन ,कुमार ,दीपा थापा ,अंजलि बिष्ट ,नीता लोहनी, ललित पंत, पप्पू चंद्र ,नीलम राय आदि रहे.

जरूरी खबरें