Wednesday 4th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:राज्य स्तर पर इंस्पायर अवार्ड के जीआईसी सुई कीछात्रा चंद्रा चौबे का चयन

लोहाघाट:होली के रंगों के साथ आँखों की सुरक्षा भी जरूरी: डा 0विराज राठी

चंपावत:होली पर सेवा का सम्मान: स्वच्छता व यातायात के फ्रंटलाइन कर्मियों संग डीएम का आवास में रात्रि भोज

लोहाघाट के पाटन पाटनी में एक दशक से कायम है होली मिलन क्रिकेट परंपरा

चंपावत:एसपी पहुंची नेपाल बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जाएगा

: बाराकोट : त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर त्रिस्तरी पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 4, 2024
बाराकोट मे त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर त्रिस्तरी पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन बाराकोट ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल के नेतृत्व में ब्लॉक के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल 2 वर्ष बढ़ाने तथा एक राज्य एक चुनाव के फार्मूले को सफल बनाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी बाराकोट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल व त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा वर्ष 2019 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनी गई थी और पंचायत गठन होने के बाद 2 वर्ष तक कोविड-19 का प्रकोप रहा इस कारण से 2 वर्ष तक पंचायत की सामान्य बैठक तक नहीं हो पाई तथा त्रिस्तरीय पंचायत ने कोविड-19 के प्रकोप में अपने-अपने गांव को बचाने के लिए सराहनीय भूमिका निभाई थी तथा इन पंचायत का मुख्य कार्य 2 वर्ष तक ठप रहा उन्होंने कहा पंचायत एक्ट के अनुसार अगर पंचायत की बैठक नहीं हुई है तो उस कालखंड को पंचायत के कुल कार्यकाल से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है उन्होंने कहा उत्तराखंड के 12 जनपदों के त्रिस्तरीय पंचायत का 2 वर्ष का कार्यकाल बढ़ाया जाना एक्ट के अनुरूप है वही सभी त्रिस्तरीय पंचायत सदस्यों ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा उत्तराखंड के समस्त निर्वाचित त्रिस्तरीय पंचायतो के प्रतिनिधि अनुरोध करते हैं कि उत्तराखंड की 12 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल 2 वर्ष बढ़ाने के लिए अपने स्तर से उचित कार्रवाई करें वही त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी देते हुए भी कहा अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो समस्त त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि आंदोलन के लिए बाध्य होंगे इस दौरान प्रतिनिधियों के द्वारा नारेबाजी भी करी गई ज्ञापन देने में ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल ,ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष राजू अधिकारी,ग्राम प्रधान राकेश बोरा,बापरू प्रधान नारायन फर्त्याल, बनतोली प्रधान नारायण फर्त्याल, रणजीत बोहरा,राजेश अधिकारी, नवीन पुनेठा,मोहन बोहरा,मोहन जोशी, ममता तिवारी,सुनीता देवी, भैरव राम, लक्ष्मण बिष्ट आदि ग्राम प्रधान शामिल रहे ।

जरूरी खबरें