Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : त्रिवेंद्र के ,शेर कभी कुत्तों का शिकार नहीं करता, बयान पर आईएएस एसोसिएशन का विरोध।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 30, 2025

त्रिवेंद्र के ,शेर कभी कुत्तों का शिकार नहीं करता, बयान पर आईएएस एसोसिएशन का विरोध।उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान को लेकर उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन ने कड़ा विरोध जताया है। एसोसिएशन ने इसे आईएएस अधिकारियों के आत्मसम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाला बयान बताया है। रविवार को सचिवालय में आपात बैठक कर एसोसिएशन ने पत्र के माध्यम से स्पष्ट किया है कि गरिमा और सम्मान के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा। आईएएस एसोसिएशन ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से करने का निर्णय लिया है।दरअसल खनन सचिव बृजेश संत द्वारा राज्य में खनन के आंकड़े जारी कर पूर्व सीएम के आरोपों को खारिज करने पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तंज कसते हुए कहा था कि “शेर कभी कुत्तों का शिकार नहीं करता”। उनके इस बयान को अधिकारियो पर निशाना साधने के रूप में देखा गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। मालूम हो त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा के सत्र में उत्तराखंड में अवैध खनन के मामले को प्रमुखता से उठाया था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें