Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

: लोहाघाट:राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत कवियों ने एक शाम राम के नाम का किया आयोजन

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 9, 2024
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत कवियों ने एक शाम राम के नाम का किया आयोजन अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में हरीश अधिकारी पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख की अध्यक्षता व जीवन चंद्र तिवारी के संचालन मे भूपेन्द्र सिंह देव ताऊ जिला मंत्री राष्ट्रीय कवि संगम जनपद चम्पावत के दिशानिर्देशन व गिरीश जोशी प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर कर्ण करायत आंनद ओली पूर्व प्रधानाचार्य के मुख्य आतिथ्य में कवि गोष्ठी का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर प्रेम नगर पाटन में किया गया। शिशु मंदिर प्रेम नगर लोहाघाट के भैय्याओं द्वारा मां सरस्वती की आराधना से काव्य गोष्ठी की शुरुआत हुई। युवा कवि कामेश पाटनी द्वारा रामलला के प्राकट्य दिवस पर पंक्तियां उद्धृत करते हुए कहा। प्राण प्रतिष्ठा होगी जिस दिन वो रात होगी निराली। उस दिन मनायेंगे हम सब मिलकर होली और दिवाली। भूपेंद्र सिंह देव ताऊ ने पुरषोत्तम श्री राम के बारे में मार्मिक चित्रण किया। पिता के वचनों की लाज रखने राम वन में आया। वचनों के कारण मैंने राज अयोध्या का ठुकराया। गिरीश जोशी जी द्वारा लिखने वाले मेरे दिल में अपना हाल लिख दे। मेरी चुनरी में सिया राम लिख दे। मोहन जोशी प्रधानाचार्य द्वारा राम की महिमा का बखान करते हुए कहा राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊं गली गली। राम नाम की चहुं ओर सुवासित हवा चली। युवा कवि गौरव बंसल द्वारा भेज रहे हैं पीले चावल घर घर अलख जगाने को । मंदिर में है प्राण प्रतिष्ठा, न्यौता है सबका आने को। प्रकाश भट्ट जी, नितिन देऊ, सुंदर नाथ जी, कैलाश अधिकारी जी, श्याम पंत जी प्रकाश बोहरा जी, आंनद ओली जी पूर्व प्रधानाचार्य,नरेश महरा जी विराट,आदित्य,करण, अंशुल,अमित, अंकित आदि द्वारा एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर मंत्र मुग्ध कर दिया। जिला मंत्री राष्ट्रीय कवि संगम के ताऊजी द्वारा बताया गया कि २२जनवरी २४को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान पुनः संगोष्ठी आयोजित की जायेगी। समारोह को भव्य तरीके से मनाया जायेगा। अंत में अध्यक्ष द्वारा सभी सम्मानित साथियों का हार्दिक धन्यवाद आभार प्रकट करते हुए संगोष्ठी का समापन किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें