Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:प्रशासन गांव की और कार्यक्रम के तहत सहकारिता विभाग ने बाकू में शिविर लगाकर ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 19, 2024
प्रशासन गांव की और कार्यक्रम के तहत सहकारिता विभाग ने बाकू में शिविर लगाकर ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी गुरुवार 19 दिसंबर को लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत ग्राम बांकू में सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की और कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिला सहायक निबंधक के द्बारा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी गई और सहकारी समितियों के द्बारा दिये जाने वाले विभिन्न प्रकार के ऋणों के बारे में बताया गया।और किसानों की आय बढ़ाने के लिए मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, पशुपालन कृर्षि बागवानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।और जन समस्याओं को सुना गया दिगालीचौड़ समिति के सचिव को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये।किमतोली सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक के द्बारा भी बैंक द्बारा लिये जाने वाले विभिन्न कृर्षि ऋणों के बारे में जानकारी दी। वही एडीओ सहकारी समिति लोहाघाट के द्बारा भी महत्वपूर्ण जानकारियां किसानों को दी गई। ग्राम विकास अधिकारी दीपक टम्टा के द्बारा ब्लाक स्तर से चलाई जाने वाली योजनाओं पी.एम.आवास और मनरेगा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । पी.एम.श्री दिगालीचौड़ के अध्यापक बिर्जेश ढेक के द्बारा स्कूलों में संचालित सभी सरकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी। कार्यक्रम मे मटियानी,नकैला,पासम, कमेलेड़ी,सिरोड़ी,डनगांव, बुरकिल्ला व बांकू के किसान भूप सिंह,मदन सिंह, श्याम सिंह, पुष्कर राम,दिवान राम,नरेश, गोविन्द राम,जीत राम,नर राम ,दिवान राम,धन गिरी,मढुवा प्रधान प्रतिनिधि दान सिंह बोहरा। दिगालीचौड़ के सचिव विपिन कुमार,मोहन चंद्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें