Sunday 22nd of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जंगल को बचाने के लिए ग्रामीणों ने मां झूमां को किया समर्पित।

लोहाघाट:सीएम धामी ने ऑनलाइन मां झूमाधुरी के किए दर्शन मां का लिया आशीर्वाद।

लोहाघाट:चौखाम बाबा मंदिर में जिलाधिकारी ने भेंट की सीएम संस्कृति संवर्धन किट ,

बाराकोट:बोतड़ी में शराब की दुकान खुलने की सुगबुगाहट से भड़के ग्रामीण। विरोध शुरू।

लोहाघाट:कुमाऊं के सुप्रसिद्ध भीम पादुका में बह रही श्री राम कथा की धारा।

: उत्तराखंड:कांग्रेसियों ने फूंका गौतम अडानी का पुतला, बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी। गिरफ्तारी की उठाई मांग

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 23, 2024
कांग्रेसियों ने फूंका गौतम अडानी का पुतला, बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी। गिरफ्तारी की उठाई मांग उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उद्योगपति गौतम अडानी को सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी बताते हुए आज जगह अडानी का पुतला दहन किया। साथ ही कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में अडानी के स्मार्ट मीटर किसी भी कीमत पर नहीं लगने देगी।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के सबसे बडे़ उधोगपति गौतम अडानी को देश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी बताते हुए अडानी और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अडानी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार केवल गौतम अडानी और अनिल अंबानी के लिए ही काम कर देश के तमाम संसाधनों को उन्हें सौंप रही है।इस दौरान वक्ताओं ने कहा प्रदेश सरकार बिजली के स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ताओं का शोषण करना चाहती है। इसीलिए कांग्रेस उत्तराखंड में अडानी के स्मार्ट मीटर लगाए जाने का डटकर विरोध करेगी और ये मीटर किसी भी कीमत पर नहीं लगाने दिए जायेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेअडानी की गिरफ्तारी की मांग की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा केंद्र सरकार अडानी को बचाने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है उत्तराखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के अवाहन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में जगह-जगह केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया है साथ ही नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया है तथा उद्योगपति अडानी की गिरफ्तारी की मांग की

जरूरी खबरें