Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

लोहाघाट:अखिलतारिणी मेले का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा।

चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

डीएम के निर्देश पर जीआईसी लोहाघाट में लगेगी हाई मास्ट लाइट। जगमग होगा परिसर

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : उत्तराखंड:लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री सहित लोक कलाकारों ने जताया दुख

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 11, 2026

लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री सहित लोक कलाकारों ने जताया दुख

लोहाघाट के लोक कलाकारों ने भी कनवाल के निधन को बताया अपूर्णीय क्षति जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीवान कनवाल ने उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक संगीत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दीवान कनवाल का निधन उत्तराखण्ड की लोक कला और सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। वही प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। कहा उत्तराखंड ने आज एक महान कलाकार को खो दिया है। तो वही लोहाघाट के प्रसिद्ध रंग कर्मी, भैरव दत्त राय, जीवन सिंह मेहता ,प्रदीप कुमार व अन्य लोक कलाकारों ने कनवाल के निधन को लोक कला के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति बताते हुए उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

जरूरी खबरें