Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ग के 63 रिक्त पदों पर निकाली सीधी भर्ती

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 28, 2025

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ग के 63 रिक्त पदों पर निकाली सीधी भर्ती उत्तराखंड में नौकरी की आस लगाए बेरोजगारों के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ग के 63 पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। आयोग द्वारा शहरी विकास विभाग में सहायक लेखाकार के 35 रिक्त पद ,सहकारिता विभाग में सहायक लेखाकार के आठ पद ,कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग में सहायक लेखाकार के छह पद, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग मे सहायक लेखाकार के तीन पद, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में सहायक लेखाकार का एक पद, प्राविधिक शिक्षा विभाग में सहायक लेखाकार का एक पद, आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग में सहायक लेखाकार एक पद ,उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन आफ उत्तराखंड में सहायक लेखाकार के दो पद, कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा )के चार रिक्त पद ,उत्तराखंड सूचना आयोग मे रिकॉर्ड कीपर एक पद ,तथा उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की में कैशियर डाटा एंट्री ऑपरेटर एक पद, कुल 63 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है ।आयोग ने चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 29 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें