Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

: लोहाघाट: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का शंख बजा कर स्वागत करेगा वाल्मीकि समाज अयोध्या व संसद तक जाएगी वाल्मीकि समाज की शंख ध्वनि

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 10, 2024
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का शंख बजा कर स्वागत करेगा वाल्मीकि समाज अयोध्या व संसद तक जाएगी वाल्मीकि समाज की शंख ध्वनि 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे हैं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लोहाघाट का वाल्मीकि समाज शंख बजा कर स्वागत करेगा बुधवार से तीलू रोतेली पुरस्कार विजेता व स्वागतम ईजा सस्ता की अध्यक्ष रीता गहतोड़ी के द्वारा वाल्मीकि समाज को शंख बजाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है वही भव्य राम मंदिर बनने पर 22 जनवरी को हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर खुशी जताते हुए वाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा इस अवसर पर वाल्मीकि समाज संख ध्वनि के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की खुशी मनाएगा वही तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता रीता गहतोड़ी ने कहा इस अवसर पर वाल्मीकि समाज की शंख ध्वनि अयोध्या और संसद तक गूंजेगी उन्होंने कहा उनके द्वारा वाल्मीकि समाज को शंख बजाना सिखाया जा रहा है रीता ने कहा वाल्मीकि समाज हिंदू समाज का अभिन्न अंग है महर्षि वाल्मीकि के द्वारा ही रामायण लिखी गई थी इस कार्यक्रम के द्वारा वाल्मीकि समाज के लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाने की कोशिश करी जा रही है रीता ने कहा आयुर्वेद व डॉक्टरो के अनुसार हृदय व फेफड़े संबंधी रोगों में शंख बजाना सबसे कारगर उपचार है उन्होंने कहा वाल्मीकि समाज सवेरे से ही सड़कों में धूल और गंदगी के बीच काम करते हैं जिस कारण उन्हे फेफड़ों व गले का इन्फेक्शन हो जाता है रीता ने कहा शंख बजाने से उनकी स्वसन क्रिया मजबूत होगी और वह निरोग रहेंगे तथा उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी वहीं वाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा ब्राह्मण होकर भी रीता दीदी उनके बीच आती है और उन्हें शंख बजाना सीखा रही है तथा लंबे समय से वे वाल्मीकि समाज के बच्चों की शिक्षा दीक्षा के लिए कार्य कर रही है तथा नशा मुक्त अभियान के तहत वाल्मीकि समाज के लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर रही है जिसके लिए वह रीता दीदी को धन्यवाद देते हैं उन्होंने कहा अब से वह रोज शंख बजाएंगे तथा 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को शंख बजाकर दीप जलाकर धूमधाम से मनाएंगे इस मौके पर रंजीत , दलीप,बलजीत,राजेंद्र ,सुखराम ,समीर, समंथा ,सुखलेश, प्रिया ,कशिश, मुस्कान, अंशु ,बुद्ध सैन ,रमादेवी, बलवीर, सुनीता ,हिना, नीरज, आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें