Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट मे ब्लाक प्रमुख सीमा आर्य के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

लोहाघाट:13 अगस्त को लोहाघाट में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा भाजपा की हुई तैयारी बैठक।

चंपावत:बनलेख वाहन दुर्घटना के डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश

लोहाघाट:स्वर्गी श्रीमती महादेवी राय का वार्षिक श्राद्ध 12 अगस्त के बजाय 20 अगस्त को होगा।

चम्पावत वन प्रभाग को मिला स्थायी नेतृत्व, ढिनो पुरुषोत्तमन ने संभाला 19वें डीएफओ का कार्यभार

सूचना

: लोहाघाट:देवीधार महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन क्रॉस कंट्री में अनामिका बिष्ट ने मारी बाजी 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 19, 2024
देवीधार महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन क्रॉस कंट्री में अनामिका बिष्ट ने मारी बाजी लोहाघाट के प्रसिद्ध देवीधार के मां भगवती प्रांगण में चल रहे 25 वे देवीधार महोत्सव में विभिन्न खेल ,सांस्कृतिक व शैक्षिक प्रतियोगिताओं की धूम मची है जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूली बच्चों के द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है वही देवीधार महोत्सव कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया शुक्रवार को बालीवाल, फुटबॉल क्रॉस कंट्री, निबंध , चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा प्रतियोगिता में अब्बल आए प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया मेहता ने बताया शनिवार को क्षेत्र के रायनगर चौड़ी , डेसली ,कलीगांव के मंदिरों में रात्रि जागरण होगा तथा महोत्सव के अंतिम दिन 21 जुलाई को तीन गांवो से मां भगवती के डोले देवीधार मंदिर पहुंचेंगे तथा विशाल मेंले का आयोजन होगा उन्होंने बताया इस वर्ष देवीधार मे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा अध्यक्ष मेहता ने सहयोग के लिए पुलिस, प्रशासन व सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया तथा 21 जुलाई को जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की वही लोहाघाट पुलिस द्वारा युवाओं को नशे के प्रति जागरूक किया गया तथा महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण विभाग के द्वारा स्टॉल लगाया गया स्वास्थ्य विभाग द्वारा जहां मरीजों का निशुल्क उपचार व दवा वितरण किया जा रहा है तो वहीं अन्य विभागों के द्वारा लोगों को अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है वही बालिकाओं की क्रॉस कंट्री रेस में अनामिका बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वहीं भावना अधिकारी तीसरे नंबर पर रही वही महोत्सव में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र ढेक के द्वारा भंडारा लगाया गया है महोत्सव में प्रहलाद सिंह मेहता, दीपक मेहता ,मुकेश शाह ,भैरव दत्त राय, अर्जुन छतोला,जितेंद्र राय ,भूपेश देव, ताऊ ,नरेश राय , कमल राय मदन राम सहित कई लोगों के द्वारा सहयोग किया जा रहा है

जरूरी खबरें