Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट की सब्जी मंडी में शिफ्ट होंगी सब्जी की दुकाने पहले चरण में शिफ्ट हो रही है मीट की दुकाने 

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 23, 2023
लोहाघाट की सब्जी मंडी में शिफ्ट होंगी सब्जी की दुकाने पहले चरण में शिफ्ट हो रही है मीट की दुकाने नगर पालिका लोहाघाट द्वारा लोहाघाट बस स्टेशन के पास लाखों रुपए की लागत से सब्जी मंडी बनाई गई थी लेकिन बरसों बीत जाने के बाद भी सब्जी व्यापारियों को सब्जी मंडी में शिफ्ट नहीं किया जा सका है जिस कारण सब्जी मंडी नगर वासियों के लिए सफेद हाथी साबित हो रही है साथी लाखों रुपए के सरकारी धन की बर्बादी अलग से हो रही है जबकि नगरवासी कई बार नगर पालिका से सब्जी की दुकानों को सब्जी मंडी में शिफ्ट करने की मांग कर चुके हैं वहीं शनिवार को लोहाघाट नगर पालिका की इओ प्रियंका रैकवाल ने बताया जल्द ही सब्जी व्यापारियों व रेडी फल व्यापारियों को सब्जी मंडी भेजा जाएगा ईओ ने बताया पहले चरण में नगर के बाहर के मीट व्यापारियों को मंडी भेजा जा रहा है जिसके लिए पालिका के द्वारा सब्जी मंडी में दुकान निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है दूसरे चरण में सब्जी व्यापारियों को मंडी भेजा जाएगा ईओ ने बताया पहले सब्जी व्यापारियों के साथ बैठक करी जाएगी इसके बाद नियमानुसार उन्हें सब्जी मंडी में शिफ्ट करा जाएगा उन्होंने कहा पालिका मंडी में सुविधाओं का विस्तार करने जा रही है वहीं लोगों का कहना है लोहाघाट के स्टेशन बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग में रेडियो में फल सब्जी बेचने वालों के द्वारा सड़क के काफी बड़े हिस्से में कब्जा कर लिया गया है जिसके चलते अक्सर स्टेशन बाजार में जाम की स्थिति पैदा होती है और लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कुल मिलाकर अब आने वाला वक्त ही बताएगा पालिका सब्जी व्यापारियों को सब्जी मंडी में शिफ्ट करती है या नहीं

विज्ञापन

जरूरी खबरें