Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: उत्तराखंड पुलिस का यात्रियों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल पुलिस ने यात्री पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 17, 2024
उत्तराखंड पुलिस का यात्रियों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल हरिद्वार में यात्री और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का मुक्की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भारी ट्रैफिक जाम के बीच कार सवार एक परिवार और पुलिसकर्मी आपस में उलझ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरिद्वार में मेरठ से आए यात्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार की है जब गंगा दशहरा स्नान पर हरिद्वार में हाईवे पर इस बीच ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के हरिलोक तिराहे पर पुलिस ने एक कार सवार को वहां से गाड़ी हटाने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि कार सवार ने दरोगा के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें एक वीडियो में यात्री दरोगा को धमकी देता हुआ और अभद्रता करता हुआ नजर आ रहा है जबकि दूसरे वीडियो में पुलिसकर्मी आरोपी को धक्का देते हुए हिरासत में लेते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर मामला माने के बाद हरिद्वार पुलिस की काफी किरकिरी भी हो रही है। मामले में सफाई देते हुए एसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि यात्री की ओर से पहले अभद्रता की गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से एक अवैध असला भी बरामद हुआ है। वहीं प्रत्यक्ष दर्सियो का कहना है दरसल गंगा दशहरे के अवसर पर हरिद्वार में एक परिवार गंगा स्नान करने आया हुआ था तपतपाती गर्मी में जब बच्चों ने पानी माँगा तो उन्होंने अपनी गाड़ी हरिद्वार के पास ज्वालापुर में साइड खड़ी कर पानी खरीदने लगे तभी वहाँ उत्तराखण्ड पुलिस के दो जवान पहुँचे और गाड़ी का चालन काट दिया इस दौरान गाड़ीं मालिक ने बच्चों को पानी पिलाने की बात कहते हुए चालन ना काटने की बात कही तथा पुलिस और यात्री के बीच जोरदार बहस हो गई इससे क्षुब्ध पुलिसकर्मियों ने परिवार के साथ अभद्रता की वहाँ मोजूद लोगों ने परिवार के साथ अभद्रता का विरोध किया, जिससे नाराज़ पुलिसकर्मियों ने अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाकर सरेराह सड़क के बीचोंबीच मारपीट करते हुए परिवार के मुखिया को गाड़ी में डालकर थाने ले गये। वही बेरहमी से पिटाई होते देख परिवार की महिलाए पुलिसकर्मियों के सामने गिड़गिड़ाती रहीं लेकिन पुलिस को कोई दया नहीं आयी पुलिस द्वारा महिलाओ से भी धक्का मुक्की की गई। वही लोगो ने कहा  ऐसे बेरहम दबंग पुलिसकर्मियों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोई एक्शन लेंगे या धर्म नगरी आए श्रद्धालुओं के साथ हुई बर्बरता को देखकर चुप रहेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें