Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट में धूम धाम से मनाया गया विजय दिवस डीएम ने पूर्व सैनिको व बीर नारियों को किया सम्मानित शहीदों को किया याद /अफसोस भारतीय सेना में नहीं जा पाया :डीएम चंपावत

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 16, 2024
अफसोस भारतीय सेना में नहीं जा पाया :डीएम चंपावत आज ही के दिन भारतीय सेना ने गौरवशाली इतिहास लिखते हुए पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बाट कर बांग्लादेश बना डाला था 93 हजार पाक सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर किया था लोहाघाट पूर्व सैनिक लीग संगठन अध्यक्ष कैप्टन आर एस देव की अध्यक्षता व कैप्टन रघुवीर के संचालन में विजय दिवस को धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने लोहाघाट के शहीद स्मारक में तिरंगा फहरा कर समस्त देशवासियों को विजय दिवस की शुभकामनाएं दी तथा युद्ध में शहीद हुए जांबाजो को श्रद्धांजलि दी डीएम पांडे ने कहा जब हमारे सैनिक सीमाओ पर चौकसे रहते हैं तब हम लोग चैन की नींद सोते हैं डीएम पांडे ने कहा सरकार के द्वारा पूर्व सैनिको व वीर नारियों के लिए कई योजनाएं संचालित की है चंपावत जिले में भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूर्व सैनिकों को कई सुविधाएं दी जा रही है तथा कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है डीएम पांडे ने कहा उन्हें काफी अफसोस है कि वे भारतीय सेना में नहीं जा पाए जबकि उनके परिवार से कई सदस्य भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं जब भी वे भारतीय सेना की वर्दी देखते हैं तो उनका सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है वही विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने भी इस ऐतिहासिक दिवस पर देशवासियों को बधाइयां दी फर्त्याल ने कहा वे एक सैनिक पुत्र हैं और उन्हें अपनी सेना पर गर्व है वही 1971 की ऐतिहासिक लड़ाई में शामिल हवलदार भूप सिंह ने 1971 की लड़ाई के अपने अनुभवों को साझा किया जांबाज भूप सिंह ने कहा उस वक्त की प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी का आदेश मिलते उनकी पलटन धारचूला से रवाना हुई और जवानों ने ऐतिहासिक युद्ध लड़ते हुए पाकिस्तानी सेना को धूल चटाते हुए 93 हजार पाक सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर किया उन्होंने कहा एक समय ऐसा आया जब उनका गोला बारुद खत्म हुआ तो वे लोग खुकरी लेकर दुश्मनों पर टूट पड़े इस युद्ध में उनके कई साथी घायल हुए और कई शहीद हुए पर भारतीय जांबाजों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और पाकिस्तान के दो टुकड़े कर डालें इस दौरान सभी पूर्व सैनिकों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए कार्यक्रम में एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट, तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी ,व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया , प्रहलाद सिंह मेहता, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेरी ,महासचिव विवेक ओली, कैप्टन अमर सिंह,सूबेदार लाल सिंह, चंद्रशेखर बगोली, गंगा दत्त चौबे , हयात सिंह रावत सहित कई पूर्व सैनिक व वीर नारिया मौजूद रही

विज्ञापन

जरूरी खबरें