Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया विजय दिवस निकाला गया विजय जुलूस

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 16, 2023
लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया विजय दिवस निकाला गया विजय जुलूस 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में 16 दिसंबर 1971को भारत की पाकिस्तान पर हुई ऐतिहासिक विजय के अवसर पर आज लोहाघाट में पूर्व सैनिक लीग संगठन के जिला अध्यक्ष कैप्टन आर एस देव के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों व बीर नारियों ने विजय दिवस को धूमधाम से मनाया लोहाघाट के शहीद स्मारक में युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात वीर कालू सिंह चौराहे तक विजय जुलूस निकाला गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे व निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने तिरंगा फहराकर किया तथा युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की याद में बनाए गए शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित किया उन्होंने कहा युद्ध में शहीद हुए सैनिकों का बलिदान अभूतपूर्व है वहीं 1971 भारत-पाक युद्ध में शामिल वीर योद्धा कैप्टन अमर सिंह व सूबेदार भूप सिंह ने युद्ध के अपने अनुभवों को साझा किया उन्होंने कहा यह युद्ध काफी विषम परिस्थितियों में लड़ा गया जिसमें कई सैनिकों ने अपनी शहादत दी तथा कई घायल हुए उन्होंने बताया कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों ने भी अपनी बहादुरी का शानदार परिचय दिया उन्होंने कहा भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 93000 सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर कर पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बना डाला वहीं पूर्व सैनिक लीग संगठन जिला अध्यक्ष कैप्टन आर एस देव ने कहा तत्कालीन प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने भारतीय सेना को खुली छूट देते हुए भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाया परिणाम स्वरुप भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर पाकिस्तान के दांत खट्टे करें वही कैप्टन रघुवीर ने बताया इस युद्ध में चंपावत जिले के एक सैन्य अधिकारी सहित 12 जवान शहीद हुए थे कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों व युद्ध में शामिल हुए जवानों को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया वही मुख्य अतिथि सतीश पांडे के द्वारा वीर नारियों का साल उढ़ाकर सम्मान किया गया मालूम हो 16 दिसंबर 1971 वही ऐतिहासिक दिन है जब पाक जनरल मियामी ने भारतीय सेना के जनरल मानिक शाह व  लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने अपनी पिस्तौल रखते हुए संधि के कागजों पर दस्तखत किए थे आज का दिन देशवासीयो को भारतीय सेना के पराक्रम व सौर्य की याद दिलाता है और दिलाते रहेगा इस मौके पर सूबेदार लाल सिंह अधिकारी, सूबेदार चंद्र बल्लभ बिष्ट, हवलदार हयात सिंह रावत, सूबेदार दिनेश सिंह बोहरा, हवलदार के डी जोशी, कैप्टन शेर गिरी, शहित कई पूर्व सैनिक व वीर नारिया मौजूद रही  

विज्ञापन

जरूरी खबरें