Tuesday 3rd of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:4 मार्च को होगी मां लड़ीधूरा मंदिर में खड़ी होली।

लोहाघाट:आग से धधका का छडखोला का जंगल 3 दिन से वन विभाग आग बुझाने में नाकाम।

चंपावत:ईरान युद्ध में खाड़ी देशों में फंसे जिले के आठ नागरिक सभी सुरक्षित प्रशासन लगातार संपर्क में: डीएम

चंपावत:पत्रकारों संग होली के रंग में रंगे डीएम जिला वासियों को दी शुभकामनाएं

लोहाघाट:सीएम धामी की सीमांत क्षेत्र वासियों को होली की बड़ी सौगात: किमतौली–रौसाल सड़क हेतु 12 करोड़ स्वीकृत

: लोहाघाट नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का नगर पालिका के सौजन्य से हुआ आयोजन

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 9, 2024
लोहाघाट नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का नगर पालिका के सौजन्य से हुआ आयोजन 15 नवंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी व लाभार्थीपरख योजनाओं की जानकारी आम जन मानस तक पहुंचने के उद्देश्य से मंगलवार को चंपावत जिले के लोहाघाट में संकल्प यात्रा कैंप का आयोजन नगर पालिका लोहाघाट के सौजन्य से किया गया लोहाघाट बस स्टेशन में आयोजित इस संकल्प कैंप में जहां केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी स्टॉल के माध्यम से दी गई तो वही लाभ से वंचित पात्र लाभार्थियों के आवेदन को भी मौके पर जमा किए गए । इस दौरान कैम्प में विभिन्न योजनाओं का लाभ ले चुके लाभार्थियों द्वारा अपने-अपने अनुभव भी साझा किए । विकसित भारत संकल्प यात्रा का एसडीएम लोहाघाट व भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया भाजपा जिला अध्यक्ष मेहरा ने लोगों को मोदी सरकार की गारंटीयो व जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा आज सरकार की कई जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने बताया यात्रा के तहत विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाए गए उज्वला योजना के तहत पात्र लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण तथा अंतोदय कार्ड का वितरण किया गया तथा लोगों की कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया वहीं योजनाओं से लाभान्वित लोगों ने मोदी सरकार को धन्यवाद दिया लोगों ने कहा आज सरकार की योजनाओं का लाभ दूर-दूर क्षेत्र की जनता को मिलने लगा है वही शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के आयुष्मान कार्ड ,आधार कार्ड बनाने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवावो का वितरण किया गया होम्योपैथिक विभाग के द्वारा लोगों को ठंड में स्वास्थ्य के बचाव की जानकारी दी गई इस दौरान सिविर में आए बड़ी संख्या में लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ एसडीएम लोहाघाट के द्वारा दिलवाई गई, कार्यक्रम में इओ प्रियंका रैकवाल, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखूरिया, पूर्व सभासद भुवन बहादुर सहित कई लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन रेनू गढ़कोटी का रहा

जरूरी खबरें