Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: बाराकोट:खोला सुनार सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री/अधिशासी अभियंता को दिया ज्ञापन/बदहाल सड़क परेशान ग्रामीण

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 18, 2024
खोला सुनार सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री/ अधिशासी अभियंता को दिया ज्ञापन बाराकोट ब्लॉक की बदहाल खोला सुनार सड़क में डामरीकरण, नाली निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को ग्राम पंचायत खोला सुनार के एक प्रतिनिधिमण्डल ने पूर्व प्रधान ललित वर्मा के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल से मुलाकात की तथा सड़क की बदहाली की जानकारी देते हुए जल्द सड़क में डामरीकरण और नाली निर्माण करने की मांग का ज्ञापन प्रेषित किया ग्रामीणों ने बताया तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क में विभाग द्वारा वर्ष 2020 में गुणवत्ता विहीन डामरीकरण किया गया था जो मात्र 6 माह में ही पूरा उखड़ गया विभाग से बार-बार आग्रह करने के बाद भी विभाग मोन बना रहा ग्रामीणों ने कहा वर्ष 2024 के अक्टूबर माह में विभाग द्वारा पेच वर्क का कार्य किया गया, जो कि दिसंबर में ही उखड़ गया है ग्रामीणों ने कहा सड़क में दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा बना हुआ है प्रतिनिधि मंडल के द्वारा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंंत्री को ज्ञापन देकर जल्द सड़क में डामरीकरण की मांग की ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है ज्ञापन देने में पूर्व प्रधान ललित वर्मा, राजेंद्र जोशी ,रोहित जोशी ,जगदीश लाल वर्मा ,लकी वर्मा मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें