Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: लोहाघाट:कोयाटी में खुली सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान ग्रामीणों ने विधायक अधिकारी को दिया धन्यवाद दो किलोमीटर की लगानी पड़ती थी दौड़ 

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 3, 2025
कोयाटी में खुली सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान ग्रामीणों ने विधायक अधिकारी को दिया धन्यवाद दो किलोमीटर की लगानी पड़ती थी दौड़ लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने अपनी विधानसभा के कोयाटी के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया है विधायक अधिकारी को प्रयासों से सोमवार को गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का शुभारंभ किया गया वहीं ग्रामीणों ने अपनी इस समस्या के समाधान के लिए लोहाघाट विधायक अधिकारी को धन्यवाद दिया खासकर मातृशक्ति के द्वारा विधायक का आभार जताया गया सोमवार को पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी की अध्यक्षता में विधायक प्रतिनिधि चांद सिह बोहरा व लोहाघाट नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल ने गांव में सरकारी सस्ता गल्ला दुकान का विधिवत शुभारंभ किया विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा और नगर अध्यक्ष कोटियाल ने कहा लोहाघाट विधायक के द्वारा पूर्व में कोयाटी गांव का दौरा किया गया था जिसमें ग्रामीणों के द्वारा गांव में सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान खोलने की मांग विधायक अधिकारी से की गई थी ग्रामीणों के द्वारा विधायक को बताया गया था कि उन्हें राशन लाने के लिए 2 किलोमीटर दूर चौकड़ी जाना पड़ता है मामले का विधायक अधिकारी के द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया गया है उन्होंने कहा विधायक अधिकारी के द्वारा जनता की समस्याओं का लगातार समाधान किया जा रहा है वही मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है इस दौरान नारायण सिंह ,बलवंत सिंह ,कैलाश सिंह, शिवराज सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी मीना राणा, राजस्व उप निरीक्षक हिमांशु बिष्ट सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें