Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

सूचना

: चंपावत:बगेड़ी के ग्रामीण लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार दबाएंगे नोटा 

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 29, 2024
बगेड़ी गांव के लोग लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार दबाएंगे नोटा चंपावत जिला मुख्यालय से 27 किमी दूर बगेड़ी गांव के लोग सड़क नही होने से लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे ग्रामीणों ने बैठक कर यह निर्णय लिया है कि इस बार सभी ग्रामीण नोटा का प्रयोग करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गांव के लोग सड़क की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार वह प्रशासन के द्वारा उनकी कोई शुध नहीं ली जा रही है सड़क न होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सभी ग्रामीणों ने गांव में एक बैठक कर इस बार रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है। कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी लोग प्रतिभाग तो करेंगे लेकिन नोटा बटन दबाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक सड़क नहीं बन पाई है। 2017 से रोड की लगातार आवाज उठाने के बावजूद बगेड़ी ग्राम पंचायत में सड़क नहीं है। सड़क नहीं होने से गांव के लोग 5 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर है। अब गांव के लोग मतदान तो करेंगे लेकिन नोटा बटन दबाकर अपनी आवाज उठाएंगे वहीं महिलाओं में सरकार व प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान बैठक में ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार, गणेश दत्त, गौरी दत्त, तारा दत्त जोशी, सुनीता देवी, पूर्णानंद, प्रकाश जोशी, रमेश जोशी, चूड़ामणि, ईश्वरी दत्त सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे ।

जरूरी खबरें