Tuesday 3rd of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सीएम धामी की सीमांत क्षेत्र वासियों को होली की बड़ी सौगात: किमतौली–रौसाल सड़क हेतु 12 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट:झूमाधूरी व छड़ खोला के जंगलों को आग से पहुंचा भारी नुकसान।

लोहाघाट:होली पर्व को लेकर प्रवासियों का लौटने का सिलसिला शुरू रोडवेज ने चलाई अतिरिक्त बसे।

चंपावत:आरटीई के तहत निजी विद्यालयो में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होंगे प्रवेश। जाने नियम

चंपावत:यूकेडी जिला प्रभारी बनने पर प्रहलाद मेहता का भव्य स्वागत

: लोहाघाट: खेतीखान के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के दौरान एसडीएम से पुलिस सुरक्षा की करी मांग

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 18, 2023
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के दौरान एसडीएम से पुलिस सुरक्षा की करी मांग चंपावत जिले के लोहाघाट विधानसभा के खेतीखान क्षेत्र के तल्ला मानर गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट से गांव के लिए बन रहे सड़क मार्ग निर्माण के दौरान पुलिस बल की तैनाती की मांग करी है सोमवार को जनकांडे के जिला पंचायत सदस्य विजय बोहरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण एसडीएम कार्यालय लोहाघाट पहुंचे जहां ग्रामीणों ने मार्ग निर्माण के दौरान पुलिस बल की तैनाती की मांग करी ग्रामीणों ने कहा सड़क निर्माण के दौरान गांव के कुछ लोगों के तरफ से विवाद किया जा रहा है तथा सड़क निर्माण के कार्य को रोक दिया गया है जिस कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है ग्रामीणों ने कहा गांव में सड़क न होने के कारण ग्रामीण बरसों से कई समस्याओं से जूझ रहे हैं अब निर्माण कार्य शुरू करवाया गया तो कुछ ग्रामीणों ने जबरन मशीनों के आगे लेटकर निर्माण कार्य रोक दिया गया ग्रामीणों ने एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट से सड़क निर्माण स्थल पर पुलिस बल् की तैनाती की मांग करी है ताकि सड़क निर्माण कार्य किया जा सके तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके ग्रामीणों के द्वारा इस संबंध में एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया वहीं एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने बताया राजस्व उप निरीक्षक के द्वारा पूर्व में निर्माण स्थल का मौका मुवायाना कर लिया गया है तथा गांव के कुछ लोगों के द्वारा सड़क निर्माण में बाधा पहुंचाई जा रही है जिसके लिए उचित कार्यवाही हेतु एसओ लोहाघाट को निर्देशित कर दिया गया है ज्ञापन देने में सुरेंद्र बोहरा ,दीपा देवी ,हेमा देवी ,कमला देवी ,राधिका देवी, भवान सिंह ,भोपाल सिंह, रविंद्र सिंह ,माधवी देवी ,लक्ष्मी देवी, दिगराज सिंह आदि शामिल रहे

जरूरी खबरें