Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट:बंतोली के ग्रामीणों ने लगाए रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे सड़क को लेकर चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 2, 2024
बंतोली के ग्रामीणों ने लगाए रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे सड़क को लेकर चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान लोहाघाट विधानसभा के बाराकोट ब्लॉक के बंतोली गांव के ग्रामीण लंबे समय से मरोड़ाखान बंतोली सड़क में डामरीकरण की मांग शासन व प्रशासन से कर रहे हैं पर ग्रामीणों की कही पर कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है मंगलवार को बंतोली के आक्रोशित से ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में सड़क में खड़े होकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा 19 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया इस दौरान ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही वहीं ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल ने कहा सड़क कटिंग हुए लगभग 9 वर्ष बीत चुके हैं लंबे समय से ग्रामीण सड़क में डामरीकरण की मांग कर रहे हैं तथा सभी सरकारी कार्यालय के धक्के खा चुके हैं मुख्यमंत्री के दरबार में भी अर्जी लगाई पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है नाही जनप्रतिनिधि उनकी शुध ले रहे हैं उन्होंने कहा सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है जिसमें वाहन दुर्घटनाओं का हर वक्त भय लगा रहता है सड़क खराब होने से ग्रामीण कई दिक्कतो का सामना कर रहे हैं जब शासन प्रशासन उनकी शुध नहीं ले रहा है इसलिए मजबूर होकर समस्त ग्रामीणों ने इस बार लोकसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी प्रदर्शन में रमेश सिंह ,चंचल सिंह ,जगत सिंह ,किशोर, उमा देवी, ललिता देवी ,अमर सिंह ,राजेंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद है

विज्ञापन

जरूरी खबरें