Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

सूचना

: लोहाघाट:मोड़ा गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधान पर भ्रष्टाचार का लगाया गंभीर आरोप डीएम से जांच की करी मांग

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 13, 2023
मोड़ा गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधान पर भ्रष्टाचार का लगाया गंभीर आरोप डीएम से जांच की करी मांग लोहाघाट ब्लॉक के सीमावर्ती मोड़ा गांव के ग्रामीणों के द्वारा गांव की ग्राम प्रधान माया देवी ,उनके ससुर अमर सिंह व पूर्व प्रधान खीमनाथ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम चंपावत को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच की मांग करी है क्षेत्र के युवा रोशन कुमार, कमल सिंह दिलीप सिंह, गोपाल सिंह आदि ने बुधवार को कृषि अधिकारी हिमांशु जोशी से मुलाकात कर बताया कृषि विभाग के द्वारा समूहो को जो कृषि उपकरण दिए गए वह समूह  के सदस्यो को न देकर बेच दिए गए जिसमें ट्रैक्टर ,आटा चक्की फावड़ा आदि कृषि उपकरण शामिल है ग्रामीणों ने कहा जब उन्होंने सूचना का अधिकार लगाया तो इसके बाद इन लोगों के द्वारा कुछ ग्रामीणों को जंग लगी हुई आटा चक्की देकर फोटो खींच कर विभाग को भेज दी गई ग्रामीणों ने कहा ग्राम प्रधान के परिजनों के द्वारा ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर योजनाओं में हेरफेर किया जाता है तथा योजनाओं का लाभ कुछ ग्रामीणों को छोड़ किसी भी ग्रामीण को नहीं मिलता है तथा विभागीय अधिकारी भी इनके झांसे में आ जाते हैं ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा इन लोगों के द्वारा ब्लॉक व उद्यान विभाग की कई योजनाओ में भी भ्रष्टाचार किया गया है एक ही रास्ते को कई बार नाप कर सरकारी धन का गवन किया गया है  ग्रामीणों ने इन तीनों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग करी है वहीं कृषि अधिकारी हिमांशु जोशी ने कहा जल्द समस्त विभागों की टीम के द्वारा मामले की गांव जाकर जांच करी जाएगी तथा भ्रष्टाचार पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई करी जाएगी उन्होंने कहा विभाग के द्वारा समूह को पूरा सामान दे दिया गया था वही ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर प्रशासन जल्द इन तीनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है तो पूरा गांव आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा वही ग्राम प्रधान व पूर्व ग्राम प्रधान ने अपने ऊपर लगे आरोपों को कतई निराधार बताया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें