Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

: लोहाघाट:बदहाल हो चुकी डिग्री कॉलेज पंचेश्वर लिंक रोड, ग्रामीणों ने हाटमिक्स की मांग को लेकर पीडब्ल्यूडी के ईई को दिया ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 12, 2024
बदहाल हो चुकी डिग्री कॉलेज पंचेश्वर लिंक रोड, ग्रामीणों ने हाटमिक्स की मांग को लेकर पीडब्ल्यूडी के ईई को दिया ज्ञापन। लोहाघाट की पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण डिग्री कॉलेज लोहाघाट से पंचेश्वर रोड को जोड़ने वाली तीन किलोमीटर लंबी सड़क की बदहाली को लेकर यहां के छात्र ही नहीं बल्कि आम जनता त्रस्त हो गइ है। डैशली ग्राम प्रधान सुरेश सिंह बिष्ट ने बताया डेंसली गांव से गुजरने वाली यह सड़क यातायात के लिए बहुत महत्वपूर्ण ही नहीं बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी इस सड़क का काफी महत्व है। यह सड़क देवीधार मंदिर श्रृंखलाओं को भी जोड़ती है जहां रात दिन लोगों की आवाजाही रहती है। इस सड़क से पुल्ला, पंचेश्वर आदि स्थानों से आने वाले वाहनों के लिए लोहाघाट पहुंचने हेतु शार्ट रास्ता होने के कारण वाहनों का काफी दबाव रहता है। लेकिन सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि इस मार्ग में चलने के लिए कोई भी चालक चलने के लिए तैयार नहीं रहते हैं उनका कहना है कि आय से अधिक वाहनों की टूट फूट हो जाती है तथा कई दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इस संबंध में डेंसली ग्राम प्रधान सुरेश बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान शिवराज सिंह बिष्ट, रवि बिष्ट, बलवंत सिंह आदि लोग आज पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजय चौहान से मिले तथा उन्हें ज्ञापन दिया ग्रामीणों ने उक्त तीन किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग को हॉटमिक्स करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उन्हें सुगम यातायात उपलब्ध नहीं किया गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वही पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने बताया सड़क सुधारीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है धन की स्वीकृति होते ही रोड का सुधारीकरण करवा दिया जाएगा

विज्ञापन

जरूरी खबरें