Wednesday 4th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:राज्य स्तर पर इंस्पायर अवार्ड के जीआईसी सुई कीछात्रा चंद्रा चौबे का चयन

लोहाघाट:होली के रंगों के साथ आँखों की सुरक्षा भी जरूरी: डा 0विराज राठी

चंपावत:होली पर सेवा का सम्मान: स्वच्छता व यातायात के फ्रंटलाइन कर्मियों संग डीएम का आवास में रात्रि भोज

लोहाघाट के पाटन पाटनी में एक दशक से कायम है होली मिलन क्रिकेट परंपरा

चंपावत:एसपी पहुंची नेपाल बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जाएगा

: चंपावत :मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से सड़क सुविधा से जुड़ेंगे जिले के गांव व तोक 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 31, 2024
मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से सड़क सुविधा से जुड़ेंगे जिले के गांव व तोक चंपावत जिले के ऐसे गांव व तोक जो वर्तमान तक सड़क सुविधा से वंचित हैं, इन गांवों को सड़क सुविधा से जोड़े जाने हेतु सरकार द्वारा "मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना" संचालित की गई हैं, चंपावत जिले में भी शीघ्र ही ऐसे गांवों व तोकों को प्राथमिकता से चयनित कर सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। इस संबंध में बुधवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने योजनांतर्गत सड़क निर्माण हेतु निर्धारित कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की शीघ्र ही जिले के सड़क सुविधा से असेवित/वंचित गांव व तोकों को चिह्नित कर इन गांवों व तोकों में सड़को के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करें, तथा जिला स्तर पर प्रस्ताव तैयार कर,माननीय जिले की प्रभारी मंत्री से अनुमोदन कर,शासन को उपलब्ध कराएं। इस हेतु कार्यदाई संस्था सड़क निर्माण विभाग की अन्य एजेंसियों व सभी उपजिलाधिकारियों,खण्ड विकास अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर असेवित गांव व तोकों की सूची तैयार कर प्राथमिकता से प्रस्ताव तैयार करते हुए कार्यवाही करें। ताकि जिले के सड़क सुविधा से वंचित गांवों व तोकों को मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के अंतर्गत जोड़ा जा सके। उन्होंने अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्देश दिए की जिले के ऐसे गांव के अधिक से अधिक प्रस्ताव शासन को भेजे जाएं जो सड़क से वंचित हैं। उल्लेखनीय हैं की मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 250 से कम आबादी वाले गांव व तोक सड़कों से जोड़े जाएंगे।* इस योजना के तहत उन गांवों तक सड़कों की सुविधा पहुंचाई जाएगी जो अभी तक सड़कों से वंचित हैं। साथ ही गांव की पुरानी सड़कों को भी अपग्रेड किया जाएगा। जिन गांवों में पहले ही सड़कों की सुविधा है लेकिन सड़क खस्ता है तो अब उन सड़कों की मरम्मत का कार्य होगा। इस योजना के धरातल पर आते ही दूर दराज के गांव में पर्यटन और आजीविका विकास से संबंधित गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी और आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों में भी आसानी आएगी*। जिलाधिकारी ने बताया की मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत शासन द्वारा जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है जिसके अनुसार समिति में जनपद के माननीय प्रभारी मंत्री अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई सदस्य होंगे तथा अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग संयोजक होंगे। उन्होंने कहा कि बनाए गए प्रस्तावों में कोई भी गांव या तोक ना छूटे इसका विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। बैठक में एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मोहन सिंह पलडिया, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग आर सी आर्य सहित समिति केअन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें