Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: चंपावत: एसओजी व एएनटीएफ की ताबरतोड़ कार्यवाही देवीधुरा में 950 ग्राम चरस के साथ दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार, 2 दिन में बरामद करी 2 किलो 550 ग्राम चरस

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 24, 2023
एसओजी व एएनटीएफ की ताबरतोड़ कार्यवाही 950 ग्राम चरस के साथ दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार 2 दिन में बरामदकरी 2 किलो 550 ग्राम चरस वर्ष 2023 में जनपद चम्पावत के विभिन्न थानों में अब तक एस0ओ0जी0/ए0एन0टी0एफ0 की ताबरतोड़ कार्यवाही में करीब 25 किलोग्राम चरस व 1.4 किलोग्राम स्मैक बरामद हो चुकी है चंपावत SOG टीम की जनता व एसपी चंपावत नें सराहना करी एसपी चंपावत देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए गए ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत रविवार को चम्पावत के थाना पाटी क्षेत्र मे एस0ओ0जी0/ए0 एन0टी0एफ0 टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए चैकिंग के दौरान देवीधुरा मे अभि0 रवि प्रकाश पुत्र सुरेश कुमार हाउस नंबर 350 हरिजन बस्ती दरियापुर कला उत्तर पश्चिम दिल्ली उम्र 28 वर्ष को चैकिंग हेतू रोका गया तो अभियुक्त के कब्जे से 950 ग्राम चरस बरामद हुई नियामानुसार कार्यवाही करते हुए अभियुक्तो को NDPS Act में गिरफ्तार किया गया ! अभियुक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए थाना पाटी में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है ! अभियुक्त ने पुछताछ मे बताया कि चरस तस्करो के सम्पर्क में आकर छोटी -छोटी मात्रा में चरस ले जाकर मैदानी इलाको में बेचकर मुनाफा कमाने लगा ! आज भी चरस ले जा रहा था ओर पकड़ गया ! अभियुक्त काफी लम्बे समय से तस्करी में लिप्त हैं तस्कर के सम्पर्क की जांच की जा रही है! मालूम हो एसओजी ने नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 2 दिन के भीतर 2 किलो 550 ग्राम चरस बरामद करते हुए 3 तस्करो को गिरफ्तार किया है पुलिस टीम मे एसआई मनीष खत्री प्रभारी एस0ओ0जी0 चम्पावत, एसआई ललित पाण्डेय SOG/ANTF, हे0 का0 महेन्द्र डगवाल SOG/ANTF,कानि0 नवल किशोर SOG/ANTF ,कानि0 सूरज कुमार SOG /ANTF,कानि0 विनोद जोशी शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें