Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट क्षेत्र में तेंदुए की वायरल वीडियो निकली ग़लत अन्य जगह की वीडियो को क्षेत्र का बताकर किया जा रहा वायरल

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 18, 2023
लोहाघाट क्षेत्र में तेंदुए की वायरल वीडियो निकली ग़लत लोहाघाट क्षेत्र में तेंदुए की वीडियो वायरल होने से लोगों में ख़ौफ़ पैदा हो गया है।स्थानीय युवा शशांक पाण्डेय ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल हो रही है जिसमे एक तेंदुआ सड़क किनारे पैराफिट में बैठा नज़र आ रहा हैं।उन्होंने बताया कि वीडियो के सामने आने के बाद पाटन क्षेत्र जो पहले से तेंदुए के आने से ख़ौफ़ज़दा है वहाँ के लोग इससे और अधिक डर गए है क्योंकि वीडियो में इस वीडियो को कोई लोहाघाट-पॉलीटेक्निक का बताकर शेयर कर रहा है तो कोई मल्ला पाटन वाली सड़क का।उन्होंने बताया कि इसी बात की पुष्टि करने को राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य गोविंद वल्लभ ,हेम पाटनी और उन्होंने दोनों जगह का लोकेशन देखा।उन्होंने बताया कि जो लोकेशन वीडियो में नज़र आ रही है वह दोनों ही सड़कों में नही मिली जिससे स्पष्ट होता है कि वीडियो अन्य क्षेत्र की है।वही शशांक पांडेय ने बताया कि पाटन क्षेत्र में एक से अधिक तेंदुए ऐक्टिव है।पाटन पाटनी के मनोज पांडेय ने बताया कि उनको और उनकी बेटी अनामिका पांडेय को शाम साढ़े छह बजे कनेड़ा के पास तेंदुआ दिखा तो वही संजय पाटनी ने बताया कि उनका कुत्ता तेंदुए का शिकार बना।स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द से जल्द पिंजरा लगाये जाने की माँग की है तो वही लोगों से सोशल मीडिया में अफ़वाहजनक वीडियो फैला कर लोगों में डर न पैदा करने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें