Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: हल्द्वानी:बनभूलपूरे दंगे का वांटेड अब्दुल मलिक गिरफ्तार हल्द्वानी SSP ने किया खुलासा यहां से किया अब्दुल मलिक को गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 24, 2024
बनभूलपूरे दंगे का वांटेड अब्दुल मलिक गिरफ्तार हल्द्वानी SSP ने किया खुलासा यहां से किया अब्दुल मलिक को गिरफ्तार   हल्द्वानी में बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को आखिर 16 दिन के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि बनभूलपुरा हिंसा के 16 दिन बाद पुलिस ने इस हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि दिल्ली से अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी हुई है अभी एकमात्र अब्दुल मलिक का बेटा अब्दुल मोईद फरार है बाकी दो अन्य गिरफ्तारियां भी आज हुई है अब तक इस पूरे मामले में 81 गिरफ्तारियां कर ली गई है। पुलिस की कई टीम में हिंसा के अगले दिन से ही इस मास्टरमाइंड की तलाश कर रही थी। बता दे कि आज अब्दुल मलिक ने अपने एक वकील के जरिए हल्द्वानी के सेशन कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है, अब्दुल मलिक ने सेशन कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल यानी अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है जिसमें उसने गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें