: लोहाघाट में कौन जीतेगा टिकट की जंग /पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से पांच दिग्गजों के नाम गए पैनल को /टिकट न मिलने की दशा में कुछ दिग्गज कर सकते हैं बगावत : सूत्र
Laxman Singh Bisht
Wed, Dec 18, 2024
लोहाघाट में कौन जीतेगा टिकट की जंग /पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से पांच दिग्गजों के नाम गए पैनल को /टिकट न मिलने की दशा में कुछ दिग्गज कर सकते हैं बगावत : सूत्र
लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से टिकट के दावेदारों के बीच अब टिकट की जंग शुरू हो गई है आज अध्यक्ष पद के पांच दावेदारों ने प्रयवेक्षकों के सामने अपनी दावेदारी पेश की है पार्टी हाईकमान इन पांच दावेदारों में से किस पर दाव खेलता है अब यह काफी महत्वपूर्ण हो गया है पूरी नगर की जनता की निगाहें इस पर टिकी हुई है नगर में कड़ाके की ठंड के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है बुधवार को भाजपा पर्यवेक्षकों के द्वारा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली गई फिलहाल टिकट किसको मिलेगा यह भविष्य के गर्भ में है टिकट न मिलने की दशा पर पार्टी से बगावत कर निर्दलीय मैदान में भी उतर सकते हैं कुछ दिग्गज यह चर्चा भी नगर में जोरों पर चल रही है वहीं आज निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता ,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बगोली ,राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी व तेज तर्रार नेत्री रेनू गढ़कोटी का नाम पालिका अध्यक्ष पद के लिए पर्यवेक्षकों के सामने गया और कार्यकर्ताओं ने अपने पसंदीदा प्रत्याशी के समर्थन में अपनी राय दी वही आपको बता दे निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा अपने कार्यकाल में नगर के विकास के लिए किए गए कार्यों के लिए जनता में काफी लोकप्रिय बने हुए हैं युवा व महिला वर्ग में उनकी अच्छी पकड़ है उनका नाम काफी चर्चाओं पर है तो वही दो बार के नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके भूपाल सिंह मेहता भी अपनी कुशल कार्य प्रणाली और नगर के विकास लिए बुलंद आवाज उठाने के लिए जाने जाते हैं तो वहीं पूर्व भाजपा जिलाअध्यक्ष सुभाष बगोली पार्टी में अच्छी पकड़ रखने के साथ-साथ अपने सौम्य व्यवहार के चलते काफी लोकप्रिय है वहीं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी कई वर्षों से समाज सेवा के कार्यों के साथ-साथ समाज के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को सरकार तक पहुंचाते हुए उनमें सकारात्मक कार्यवाही के लिए युवाओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच अपनी विशेष पहचान रखते है इनके अलावा एक मात्र महिला उम्मीदवार रेनू गढ़कोटी भाजपा तेज तर्रार महिला नेत्री मानी जाती है वे नगर में समाज सेवा ,नशा मुक्ति व महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्य के लिए जानी जाती है अब देखना है पार्टी किस दिग्गज पर अपना दाव खेलती है और कौन विद्रोही बनता है ? अगर टिकट न मिलने की दशा पर कोई दिग्गज बगावत करता है तो लोहाघाट मे भाजपा की मुसीबतें बढ़ सकती क्योंकि भाजपा लोहाघाट में पालिका अध्यक्ष पद के दो चुनाव हार चुकी है