Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: चम्पावत:लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे दूरस्थ गोल डाडा के ग्रामीण रोड नहीं तो वोट नहीं का लगाया नारा

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 15, 2024
लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे दूरस्थ गोल डाडा के ग्रामीण रोड नहीं तो वोट नहीं का लगाया नारा चंपावत जिले के दूरस्थ डांडा  क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस बार लोकसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया है शुक्रवार को ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने गांव में एक बैठक का आयोजन किया बैठक में ग्रामीणों ने आक्रोश व दुख जताते हुए कहा आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी गोलडाडा के ग्रामीणों को आदिमानव का जैसा जीवन बिताना पड़रहा है ग्रामीणों की सुध आज तक किसी भी सरकार के द्वारा नहीं ली गई है जिस कारण इस बार समस्त ग्राम वासियों ने यह निर्णय लिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार व अधिकारियों की होगी तथा ग्रामीणों ने 2008 से लंबित मोटर मार्ग बिनवालगांव, गोल डांडा ,तोला रेकुड़ी ,कलिया धूरा , छीड़ाकांन मोटर मार्ग न बन पाने पर भी गहरा दुख व आक्रोश जताते हुए समस्त ग्राम वासियों ने कहा इस बार रोड नहीं तो वोट नहीं क्षेत्र के समस्त ग्रामवासीयो ने कहा नेताओं,शासन प्रशासन के अधिकारियों द्वारा बार-बार की जाने वाली कोरी घोषणाओं से तंग आ चुके हैं तथा इस बार न तो नेताओं ना प्रशासन के अधिकारियों के बहकावे में आएंगे इस बार पूर्ण रूप से चुनाव व लोकसभा प्रत्याशियों का बहिष्कार किया जाएगा ग्रामीणों ने कहा नेताओं व अधिकारीयो को क्या पता कि ग्राामीण कितनी कठिनाााई में जीवन जी रहे है यह कैसा आदर्श जिला चम्पावत  है

विज्ञापन

जरूरी खबरें