Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

: लोहाघाट:देव डांगरो के पवित्र स्नान के साथ ही कनेड़ी कालेसन मन्दिर में चार दिवसीय देवी महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 23, 2023
कनेड़ी कालेशन महोत्सव का शुभारंभ लोहाघाट के कनेड़ी कालेशन मंदिर में चार दिवसीय देवी महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। महोत्सव के प्रथम दिन देव डांगरों ने भीम पादुका में भोर स्नान किया। शुक्रवार को महोत्सव का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने फीता काटकर किया। उन्होंने महोत्सव समिति को हर संभव मदद का आश्वासन दिया तथा मंदिर परिसर में टीन शेड निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपया देने की घोषणा करी। वही पुरोहित हरीश चंद्र चिल्कोटी ने पूर्ण विधि विधान के साथ मंदिर में पूजा अर्चना संपन्न कराई। मंदिर परिसर में भीम पादुका में भगवती के देव डांगर डॉ. सुधाकर जोशी,कालेशन के देवड़ांगर दीप जोशी, गोरला के देव डांगर नरेश पांडेय,कालिका के जोगा दत्त,कटारिमल कैलाश जोशी, सिद्ध प्रमोद जोशी, देवता के वीर रुप में रामू जोशी,बेताल के देव डांगर हिमांशु जोशी,भूमिदार के देव डांगर प्रकाश जोशी,पंचबलिया के देव डांगर महेश पांडेय आदि ने नदी में भोर का स्नान कर गांव के कालेशन मंदिर में जलाभिषेक किया। दिन भर मंदिर में पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। महोत्सव समिति के संरक्षक संरक्षक शिव दत्त जोशी, रमेश चंद्र जोशी व डॉक्टर सुधाकर जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। महोत्सव के अंतिम दिन भव्य देवी रथ यात्रा व विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा महोत्सव को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह का माहौल है शुभारंभ के अवसर पर प्रकाश चन्द्र जोशी, प्रदीप चंद्र शास्त्री,जोगा दत्त जोशी, भुवन पांडेय, मनोज जोशी, गिरीश जोशी, गौरव जोशी, निक्कू जोशी, लोकेश जोशी,राकेश जोशी, भुवन जोशी, जगदीश पांडेय, राजू अधिकारी, महेंद्र सिंह बोहरा,हीरा सिंह,अमर सिंह,हेम चंद्र, सोनू, ,प्रकाश,बद्री, राजीव सगटा आदि रहे।

जरूरी खबरें