Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: लोहाघाट:युवा कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री धामी के लोहाघाट दौरे का विरोध युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दी चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 10, 2024
युवा कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री धामी के लोहाघाट दौरे का विरोध 11 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी के लोहाघाट दौरे व जनसभा का युवा कांग्रेस चंपावत विरोध करेगी युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा लोहाघाट विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा नेताओं द्वारा लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनता को भ्रमित करने के लिए सरकारी कोस से करोड़ों रुपए खर्च करके एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भाजपा नेताओं द्वारा हर बार की तरह झूठे वादे किए जाएंगे एवं इस परिपेक्ष में युवा कांग्रेस जागरूक होने के नाते मुख्यमंत्री के सम्मुख पहाड़ों से हो रहे पलायन ,बेरोजगारी ,महंगाई एवं भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक जोरदार प्रदर्शन करेगी ताकि मुख्यमंत्री तक हमारे पहाड़ के बेरोजगार युवाओं का जो दर्द है वह पहुंच सके युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष फर्त्याल ने सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा प्रातः 8:30 बजे अधिक से अधिक संख्या में कोली ढेक या कर्णकरायत पहुंचे जिसके बाद लोहाघाट स्टेशन मे युवा कांग्रेस के द्वारा मुख्यमंंत्री के दौरे का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा उन्होंने कहा जनता के धन को इस तरह नेताओं की जनसभा में बर्बाद नहीं करने दिया जाएगा मालूम हो आज अल्मोड़ा में भी युवा कांग्रेस के द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे का जोरदार विरोध किया गया था वही युवा कांग्रेस की इस चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें