Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:घर से दिल्ली जाने को निकला देवीधार क्षेत्र का युवक लापता पिता ने पुलिस से पुत्र को ढूंढने की लगाई गुहार थाने में दी तहरीर

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 5, 2024
घर से दिल्ली जाने को निकला देवीधार क्षेत्र का युवक लापता पिता ने पुलिस से पुत्र को ढूंढने की लगाई गुहार थाने में दी तहरीर लोहाघाट के देवीधार का रहने वाला 38 वर्षीय युवक चंद्रशेखर बीते 28 नवंबर को घर से काम की तलाश में दिल्ली जाने की बात कह कर निकाला था तब से युवक का कुछ पता नहीं है युवक के पिता शंकर दत्त ने बताया घर से जाने के बाद उनके पुत्र का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है तथा घर से निकलने के बाद उसका कुछ पता नहीं लग पा रहा है उन्होंने बताया उन्होंने अपने पुत्र की तलाश सभी जगह करी तथा रिश्तेदारी में भी पता लगाया गया तथा देव डागरों का भी सहारा लिया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है वही शंकर दत्त के द्वारा लोहाघाट पुलिस से अपने पुत्र का पता लगाने की गुहार लगाते हुए थाने में तहरीर दी है वहीं लोहाघाट थाने के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने जानकारी देते हुए बताया शुक्रवार को लापता युवक के पिता शंकर दत्त के द्वारा अपने पुत्र के लापता होने की तहरीर लोहाघाट थाने में दी है तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है एसओ कोरंगा ने बताया लापता युवक की फोटो को सरहदी जनपदो के अलावा अन्य राज्यों के थाने में सर्कुलेट किया जा रहा है तथा सर्विलांस सेल को भी सूचित कर दिया है वहीं पिछले दो महीने से युवक के लापता होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है युवक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें