Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:डूंगरी फर्त्याल सलना सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर युवाओं ने पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के खिलाफ किया प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 16, 2023
डूंगरी फर्त्याल सलना सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर युवाओं ने पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के खिलाफ किया प्रदर्शन लोहाघाट ब्लॉक के बिसंग क्षेत्र की बदहाल हो चुकी डूंगरी फर्त्याल सलना सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर शनिवार को क्षेत्र के आक्रोशित युवाओं ने क्षेत्र पंचायत सदस्य डूंगरी फर्त्याल सूरज कुमार के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के खिलाफ सड़क में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज कुमार ने बताया पिछले 4 वर्षों से सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है पूरी सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं जिसमें दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है तथा कई दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं सूरज कुमार ने कहा पिछले 2 वर्षों से उनके द्वारा पीडब्ल्यूडी व प्रशासन से लिखित में सड़क में डामरीकरण की मांग करी जा रही है तथा बीडीसी बैठक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया पर विभागीय अधिकारियों की कान में जू तक नहीं रेंग रही है जिस कारण ग्रामीणों में पीडब्ल्यूडी व प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश है वही सूरज कुमार व युवाओं ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द सड़क में डामरीकरण नहीं किया गया तो ग्रामीण पीडब्ल्यूडी कार्यालय लोहाघाट में धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे अगर सड़क में कोई दुर्घटना होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी कुल मिलाकर चम्पावत जिले की लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है पर ना तो कोई जनप्रतिनिधि ना ही सरकार ना ही प्रशासन के द्वारा इस बात का संज्ञान लिया जा रहा है जबकि सरकार गड्ढा मुक्त उत्तराखंड का नारा दे रही है प्रदर्शन करने में मनोज फर्त्याल ,रवि ,दीपक फर्त्याल ,नीरज कुमार, सागर कुमार ,रितिक ,अंकित, अजय अंकुश फर्त्याल आदि युवा शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें