: चम्पावत:हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विशिष्ट कार्यों के लिए पत्रकारों को किया गया सम्मानित।
Thu, May 30, 2024
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विशिष्ट कार्यों के लिए पत्रकारों को किया गया सम्मानित।
चंपावत मे हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय में जिला पत्रकार संगठन द्वारा आयोजित गोष्ठी में सभी पत्रकारों से एकजुट होकर हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के साथ पत्रकार व पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया। संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली की अध्यक्षता एवं सतीश जोशी के संचालन में हुई गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पत्रकार कैलाश पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी की मौजूदगी में वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडे, चंद्रशेखर जोशी, सुरेश उप्रेती, बाबूलाल यादव, जगदीश चंद्र राय, एवं जया पुनेठा को शाल उढ़ाकर प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पांडे ने जिले भर से आए पत्रकारों के सम्मान में भोज का आयोजन किया। जिसके लिए सभी पत्रकारों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पत्रकारों ने सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के पैशे की गरिमा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। गोष्ठी में गिरीश बिष्ट, अर्जुन महर , राजीव मुरारी, दिनेश भट्ट, जीवन बिष्ट, सुरेश उप्रेती, नवीन भट्ट, गौरी शंकर पंत, नवल जोशी, ललित जोशी, दीपक फुलेरा, जया पुनेठा, बाबूलाल यादव, जगदीश राय, गणेश दत्त पांडे, पंकज पाठक, चंद्रशेखर जोशी, जगदीश जोशी,लक्ष्मण बिष्ट जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी, कैलाश पांडे ने अपने विचार रखे। जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा जिला पत्रकार संगठन को सभी पत्रकार साथियों के सहयोग से ऊंचाइयों की बुलंदी पर ले जाया जाएगा ।
: चंपावत में दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कॉर्पिओ बाल बाल बचे सवार
Thu, May 30, 2024
चंपावत में दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कॉर्पिओ बाल बाल बचे सवार
चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चंपावत जिला मुख्यालय से 2 किलोमीटर आगे जूप में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क मे पलट गई। जिसमें सवार लोग बाल बाल बच गए । गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। गुरुवार को चंपावत से टनकपुर की ओर जा रहा है स्कॉर्पियो वाहन अचानक जूप में अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे पलट गया। जिसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वाहन में सवार चालक सहित अन्य लोगों को मामूली चोट आई हुई है। जिनका चंपावत जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
: चम्पावत:डीएम ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
Thu, May 30, 2024
डीएम ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने गुरुवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत स्थानीय गोरल चौड़ मैदान में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं ड्यूटी में तैनात सुरक्षा बल के साथ ही अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बताते चलें कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना 4 जून 2024 को स्थानीय गोरल चौड़ मैदान के निकट नगर पालिका हाल तथा वन पंचायत भवन में होनी है। जिसकी तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर मतगणना को लेकर की जा रही समस्त व्यवस्थाओं को देखा एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल पर मजबूत बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा, प्रकाश आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।