Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:सीएम हेल्पलाइन से भी नहीं हुआ समस्या का समाधान प्रशासन वन पंचायत की भूमि से नहीं हटा पाया अतिक्रमण लोगों का सीएम हेल्पलाइन से उठ रहा है विश्वास

Laxman Singh Bisht

Thu, May 30, 2024
सीएम हेल्पलाइन से भी नहीं हुआ समस्या का समाधान प्रशासन वन पंचायत की भूमि से नहीं हटा पाया अतिक्रमण लोगों का सीएम हेल्पलाइन से उठ रहा है विश्वास लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत डुमडाई गांव की वन पंचायत की गोचर पनघट की भूमि पर कई ग्रामीणों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिस कारण अन्य ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है गुरुवार को सरपंच प्रेम सिंह ने बताया कई ग्रामीणों के द्वारा ग्राम पंचायत की गोचर पनघट की भूमि पर काफी ज्यादा मात्रा में अतिक्रमण कर लिया गया है जिसकी शिकायत पूर्व में प्रशासन से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई सरपंच ने बताया इसके बाद उनके द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज की गई जिसके बाद सीएम कार्यालय के आदेश के बाद क्षेत्रीय पटवारी मौके पर आए और उनके द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने तथा अतिक्रमण हटाने की बात कह कर उन्हें रिपोर्ट पकड़ा दी गई सरपंच ने कहा तब से राजस्व उप निरीक्षक के द्वारा न तो गांव में कदम रखा गया और ना ही अतिक्रमण हटाया गया और अतिक्रमणकारियो के हौसले और भी ज्यादा बुलंद हो गए सरपंच ने कहा उन्हें पूरा विश्वास था सीएम हेल्पलाइन से समस्या का समाधान होगा और भूमि अतिक्रमणकारियो के कब्जे से हटाई जाएगी लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी ऐसा नहीं हुआ उन्होंने कहा लापरवाह कर्मचारियों की वजह से लोगों का विश्वास सीएम हेल्पलाइन से हट रहा है [caption id="attachment_20191" align="alignnone" width="225"] उन्होंने शासन प्रशासन से डुमडाई वन पंचायत की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है साथ ही मांग पूरी न होने पर डीएम कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी है[/caption]

विज्ञापन

जरूरी खबरें