Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चम्पावत:डीएम ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण 

Laxman Singh Bisht

Thu, May 30, 2024
डीएम ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने गुरुवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत स्थानीय गोरल चौड़ मैदान में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं ड्यूटी में तैनात सुरक्षा बल के साथ ही अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताते चलें कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना 4 जून 2024 को स्थानीय गोरल चौड़ मैदान के निकट नगर पालिका हाल तथा वन पंचायत भवन में होनी है। जिसकी तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर मतगणना को लेकर की जा रही समस्त व्यवस्थाओं को देखा एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल पर मजबूत बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा, प्रकाश आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें