: चंपावत:नए कप्तान ने संभाली मुख्यमंत्री के जिले चंपावत की कमान
Mon, Jan 8, 2024
नए कप्तान ने संभाली मुख्यमंत्री के जिले चंपावत की कमान
एसपी देवेंद्र पींचा के स्थानांतरण के बाद चंपावत जिले की कप्तान नव आगंतुक एसपी अजय गणपति कुंभार ने संभाल ली है पहली बार मुख्यमंत्री के जिले की कमान संभालने के बाद एसपी अजय गणपति ने जिले के समस्त पुलिस उपाधीक्षक समस्त थाना प्रभारी ,एसओजी टीम , एलआईयू के अधिकारियों के साथ बैठक करी तथा जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कड़े निर्देश दिए प्रेस वार्ता करते हुए एसपी अजय गणपति ने कहा उनका पहला फोकस नशा उन्मूलन पर रहेगा
खासकर स्मैक पर एसपी ने कहा नशा तस्करों को किसी भी कीमत में बक्सा नहीं जाएगा इसके अलावा जिले की यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा एसपी अजय ने कहा मार्च में जिले में चलने वाले प्रसिद्ध माता पूर्णागिरी मेल को शांतिपूर्ण संपन्न करवाना उनकी वरीयता रहेगी इसके लिए जिले के अनुभवी पुलिस उपाधीक्षको व पुलिस कर्मियों के अनुभव का लाभ लिया जाएगा इसके बाद लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना उनकी वरीयता में रहेगा एसपी ने कहा चंपावत मुख्यमंत्री का जिला है इसलिए चुनौतियां ज्यादा है
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा पुलिस हमेशा जनता के साथ है किसी भी प्रकार की समस्या के लिए जनता बिना डरे पुलिस से संपर्क कर सकती है मालूम हो एसपी अजय गणपति 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी है पहली बार किसी जिले की कप्तान के तौर पर कमान संभाल रहे हैं इससे पहले एसपी अजय रेलवे पुलीस में एसपी के पद पर तैनात थे
: लोहाघाट विधायक ने हर घर नल हर घर जल योजना में लगाया प्रश्न चिन्ह विधानसभा में उठाएंगे मामले को
Sun, Jan 7, 2024
लोहाघाट विधायक ने हर घर नल हर घर जल योजना में लगाया प्रश्न चिन्ह विधानसभा में उठाएंगे मामले को
लोहाघाट विधानसभा के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना हर घर नल हर घर जल योजना के तहत लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में हो रहे कार्य में प्रश्न चिन्ह लगा दिया है विधायक अधिकारी ने कहा सरकार द्वारा योजना के लिए पूरा पैसा दिया जा रहा है लेकिन संबंधित अधिकारियों के द्वारा योजना में घोर लापरवाही करते हुए नई योजना लाने के बजाय पुरानी योजना से ही कनेक्शन दे दिए गए हैं या गांवो में सूखे नल बिछा दिए गए हैं जिस कारण लोग पेयजल से वंचित हो रहे हैं और काफी परेशान है उन्होंने कहा योजना में कही भी पारद्रसिता नहीं बरती जा रही है है ना हीं शासन व प्रशासन के द्वारा कार्य की मॉनिटरिंग करी जा रही है उन्होंने कहा अगर शासन प्रशासन की मनसा साफ है तो योजना की जांच कर लापरवाह अधिकारी को दंडित करें विधायक अधिकारी ने कहा अधिकारियों व शासन प्रशासन की लापरवाही से हर घर जल हर घर नल योजना से लोगों को पानी देने के बजाय उन्हें पेयजल से वंचित कर दिया गया है अधिकारी निरंकुश हो चुके हैं और मन माने ढंग से योजना के बजट को खपाने में लगे हुए हैं विधायक अधिकारी ने कहा वह इस मामले को विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाएंगे क्योंकि योजना में पूरी तरह लापरवाही बरती जा रही है है और प्रशासन आंखें मुदे बैठा हुआ है तथा ग्रामीण इस जन कल्याणकारी योजना के सही ढंग से क्रियान्वित ना होने के कारण परेशान है
: लोहाघाट:भाजपा ने चलाया अबकी बार 400पार अभियान
Sun, Jan 7, 2024
भाजपा ने चलाया अबकी बार 400पार अभियान
चंपावत जिले में भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अबकी बार 400 पार अभियान की शुरुआत कर दी है रविवार को चंपावत भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया व ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट नगर में अभियान के तहत जनसंपर्क करते हुए अबकी बार 400 पार अभियान के स्लोगन की दीवारों में पेंटिंग करी
तथा लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां व जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी वहीं भाजपा जिला महामंत्री कलखुरिया व ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है और आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार 400 से अधिक सीटे जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है तथा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भी भाजपा पांचो लोकसभा सीटे जीतेगी
चाहे विपक्षी कितना भी गठबंधन बना ले उन्होंने इंडिया गठबंधन को फेल बताया अभियान में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव पांडे, जीवन गहतोरी ,दीपक गहतोड़ी ,कैलाश पांडे आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे