Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

: लोहाघाट में मुख्यमंत्री ने किया पहाड़ों से निकली पहाड़ों की कहानियाँ पुस्तक का विमोचन

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 12, 2024
लोहाघाट में मुख्यमंत्री ने किया पहाड़ों से निकली पहाड़ों की कहानियाँ पुस्तक का विमोचन लोहाघाट दौरे में आये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट के ग्राम पाटन पाटनी निवासी और वर्तमान में जिलाधिकारी कार्यालय चम्पावत में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत भगवत प्रसाद पाण्डेय की पुस्तक पहाड़ों से निकली पहाड़ों की कहानियाँ पुस्तक का विमोचन रामलीला मैदान लोहाघाट में किया।मालूम हो कि भगवत प्रसाद पाण्डेय वर्ष 1987 से हिंदी साहित्य के साथ ही कुमाऊनी बोली में लेखन की हर विधा में रचना कर रहे हैं। उनकी रचनाओं को बाल पत्रिकाओं के अलावा देश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में व्यापक स्थान मिलता रहा है। अब तक उनकी शताधिक कहानी, कविताएं, व्यग्य, आलेख प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी रुचि बालसाहित्य में अधिक रही है। इसके साथ ही समय समय पर समसामयिक मुद्दों पर लिखने वाले भगवत पाण्डे की रविवार को विमोचन होने वाली कहानी संग्रह में 31 कहानियों का रोचक संग्रह है। वहीं पुस्तक में कहानियों के सभी चित्र उनके द्वारा स्वयं बनाये गए हैं।इसे 'न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन, नई दिल्ली' ने प्रकाशित किया है। वही पांडे ने पुस्तक का विमोचन करने के लिए मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद दिया उन्होंने बताया यह पुस्तक प्रसिद्ध ऑनलाइन एप्लिकेशन अमेजन पर भी उपलब्ध है। इसके साथ ही यह पुस्तक नई दिल्ली में हो आज से शुरू हो रहे विश्व पुस्तक मेला-2024 में भी प्रदर्शित है।कार्यक्रम में हुए उनके पुस्तक विमोचन के लिए सांसद अजय टम्टा, ज़िला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फ़र्त्याल,चम्पावत के ज़िला अधिकारी नवनीत पांडेय,अपर ज़िलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी लोहाघाट रिंकु बिष्ट,ज़िला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी, भाजपा ज़िला अध्यक्ष निर्मल माहरा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा,राजस्व विभाग से जुड़े हुए अधिकारी कर्मचारियों ,क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों आदि ने शुभकामनाएँ दी है।

जरूरी खबरें