Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

सूचना

: लोहाघाट: विदेश भेजने के नाम पर साइबर ठग ने युवक से 2 लाख 80 हजार रुपए की करी ठगी पुलिस ने वापस कराई पूरी रकम

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 21, 2023
  अज्ञात साइबर ठग के द्वारा लोहाघाट निवासी विवेक फर्त्याल को विदेश भेजने का झांसा देते हुए 2 लाख 80 हजार रुपए की ठगी कर ली थी ठगी का एहसास होने पर विवेक ने साइबर ठगी की सूचना तुरंत जनपद साइबर सेल को दी गई साइबर सेल के द्वारा मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करते हुए विवेक से लेनदेन का विवरण लेते हुए संबंधित यूपीआई तथा बैंक नोडल से संपर्क कर विवेक के खाते में 2लाख 80हजार रुपए की धनराशि वापस करवाई रकम वापस पाकर विवेक फर्त्याल ने चंपावत पुलिस को धन्यवाद दिया वहीं एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा ने लोगों से साइबर ठगो के झांसे व लालच में न आने की अपील करी एसपी पींचा ने कहा साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 व नजदीकी थाने तथा साइबर सेल चंपावत 8476 055260 पर शिकायत दर्ज करने की अपील करी पुलिस टीम में एसआई मीनाक्षी नौटियाल ,साइबर सेल प्रभारी कांस्टेबल सद्दाम हुसैन ,व कांस्टेबल आशा गोस्वामी शामिल रहे

जरूरी खबरें