Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में शौर्य दिवस' की गूंज: कारगिल विजय दिवस पर जनपद चम्पावत में गरिमामय आयोजन

चम्पावत के 29 लाभार्थियों को 6.35 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर

बाराकोट :108 एंबुलेंस में तकनीकी खराबी के तहत वैकल्पिक बैकअप व्यवस्था से स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू

लोहाघाट:धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 27 वा कारगिल विजय दिवस। कारगिल के शहीदों को किया नमन

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

सूचना

: पिथौरागढ़ में शराब सेल्समैन की पीट-पीटकर कर हत्या पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को लिया हिरासत में

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 20, 2024
पिथौरागढ़ में शराब सेल्समैन की पीट-पीटकर कर हत्या पिथौरागढ़ के बुंगाछीना में विदेशी शराब की दुकान के सेल्समैन की अज्ञात लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।अल्मोड़ा के धारानौला निवासी नीरज नैनवाल (30) पुत्र रघुवीर सिंह नैनवाल पिथौरागढ़ जिले के बुंगाछीना कस्बे में शराब की दुकान में एक साल से सेल्समैन था। नीरज किराये के कमरे में रहता था। बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नीरज को सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थल थाना पुलिस ने उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थल थानाध्यक्ष अंबीराम आर्या ने घटना स्थल में पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। सूचना मिलने पर अल्मोड़ा से मृतक के परिजन पिथौरागढ़ पहुंच गए। शुक्रवार को सव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। सीओ परवेज अली ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

जरूरी खबरें